शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नरेंद्र मोदी लगातार काम करते हैं और राहुल लम्बी छुट्टियों पर जाते हैं : अमित शाह

बिहार के छपरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गाँधी पर कड़े हमले किये.

नरेंद्र मोदी लगातार काम करते हैं और राहुल लम्बी छुट्टियों पर जाते हैं : अमित शाह

बिहार के छपरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गाँधी पर कड़े हमले किये. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार बीस साल से काम कर रहे हैं, जबकि राहुल गाँधी हर कुछ महीने पर लम्बी छुट्टियों पर निकल जाते हैं, आपको कैसा प्रधानमंत्री चाहिए? रोजाना लगातार 16 घंटे काम करने वाला या फिर हर महीने लम्बी छुट्टियों पर जाने वाला?

विज्ञापन

मालूम हो कि अमित शाह छपरा में यह रैली जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू और राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में संबोधित कर रहे थे. इसके अलावा अमित शाह ने राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि अब वो दिन बीत गये कि हमारे सैनिको का सिर आतंकवादी ले कर चले जाते थे. अब हम अपने जवानों की मौत का बदला इजरायल और अमेरिका की तरह लेते हैं.

amit shah 1 1

उन्होंने आगे कहा कि राहुल बाबा और राहुल जी आप लोगों को आतंकवादियों से इलू-इलू करना है तो कीजिये. यह नरेंद्र मोदी की सरकार है अगर उधर से गोली आएगी तो इधर से भी गोला जाएगा. इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन को महामिलावट की संज्ञा भी दी.

मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राहुल गाँधी के उपर हमेशा आक्रामक ही दिखाई पड़ते हैं. इस रैली में भी उन्होंने 55 साल की सरकार बनाम 5 साल की सरकार का हिसाब सामने रखकर हिसाब करने की चुनौती दी.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →