मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नरेंद्र मोदी इस मशहूर शो में आएंगे नज़र, टीज़र हुआ रिलीज़

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी एक शो में नज़र आने वाले है। इस शो में वह एडवेंचर करते नज़र आएंगे।

नरेंद्र मोदी इस मशहूर शो में आएंगे नज़र, टीज़र हुआ रिलीज़

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी एक शो में नज़र आने वाले है। इस शो में वह एडवेंचर करते नज़र आएंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर-

विज्ञापन

Man vs Wild के एंकर बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नरेंद्र मोदी को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने लिखा कि दुनिया के 180 देशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनदेखा अंदाज देखने को मिलेगा। Man vs Wild में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंकर बेयर ग्रिल्स के साथ भारत के जंगली इलाकों का भ्रमण करेंगे। इस शो में वह पशु संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर बात करेंगे।

https://twitter.com/BearGrylls/status/1155714307872579585

एंकर बेयर ग्रिल्स ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर यह खुलासा किया हैं। ‘Man vs Wild’ डिस्कवरी चैनल का बहुत मशहूर शो है। ‘Man vs Wild’ के मोदी वाले एपिसोड का टीज़र भी ‘Man vs Wild’ के एंकर बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर पर शेयर किया।

PM Modi 1 1

एपिसोड के प्रसारण का समय

Man vs Wild के नरेंद्र मोदी वाला एपिसोड 12 अगस्त डिस्कवरी चैनल में रात 9 बजे प्रसारित होगा। इस शो का टीज़र एक दम फ़िल्मी लग रहा है। आपको बता दें कि मोदी हर महीने 'मन की बात' नाम का शो भी करते है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1155760207693090816

वहीं 'Man vs Wild' शो में मोदी से पहले कई जानी मानी हस्तियां आ चुकी है। यह डिस्कवरी का जाना माना शो है। बेयर ग्रिल्स के ट्वीट को मोदी ने रीट्वीट करते हुए कहा कि भारत में हरे-भरे जंगल, विविध वन्यजीव, खूबसूरत पहाड़ और बड़ी नदियां मिलती हैं। इस कार्यक्रम को देखकर भारत के कई क्षेत्रों का दौरा करने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में सोच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जाने कैसे आजीवन ब्रह्मचारी रहें वात्सायन ने लिख डाली कामसूत्र

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →