रविवार, 18 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

टाइगर श्रॉफ पर हमले का दावा, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, CM फडणवीस ने दिए जांच के निर्देश

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने ली है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस…

टाइगर श्रॉफ पर हमले का दावा, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, CM फडणवीस ने दिए जांच के निर्देश
(फोटो: IANS)

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने ली है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से बात कर मामले की पूरी जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंबई के जुहू इलाके में बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस हमले में अभिनेता तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सोशल मीडिया पर धमकी और जिम्मेदारी का दावा

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। अनिल पंडित नामक एक शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ऑडियो में वह यह कहते हुए सुना जा सकता है, "टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वो मैंने और मेरे छोटे भाई अमरन सिंद्धू ने कराया है।" उसने यह भी धमकी दी कि जो कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा।

ऑडियो क्लिप में सलमान खान को भी सीधी धमकी दी गई है। अनिल पंडित ने कहा कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि, मुंबई पुलिस ने अभी तक इस वायरल ऑडियो या सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच और आरोपियों की तलाश के लिए 15 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस फिलहाल फरार हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जुटी हुई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →