गुरूवार, 26 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

मुंबई: ज्वेलर से 10 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक

मुंबई के माहिम इलाके में स्थित पीसी जैन ज्वेलर्स की दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम जुड़ रहा है। दुकान के मालिक भरत जैन को पिछले कुछ समय से लगातार धमकियाँ मिल रही थीं…

मुंबई: ज्वेलर से 10 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक
(फोटो: IANS)

मुंबई के माहिम इलाके में स्थित पीसी जैन ज्वेलर्स की दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम जुड़ रहा है। दुकान के मालिक भरत जैन को पिछले कुछ समय से लगातार धमकियाँ मिल रही थीं, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

विज्ञापन

भरत जैन ने पुलिस को बताया कि उन्हें अब तक तीन बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। यह सिलसिला 18 अक्टूबर को शुरू हुआ, जब उन्हें एक अनजान नंबर से पहली कॉल आई। शुरुआत में उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया, लेकिन उसी शाम उन्हें गोली मारने की धमकी भरा मैसेज मिला। इसके बाद 24 अक्टूबर को भी उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिनमें से एक में लिखा था, ‘रेडी रखना चमत्कार छाया’।

सावधानी से रची गई पूरी साज़िश

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पुख्ता तैयारी की थी। उन्होंने मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और चेसिस नंबर तक मिटा दिया था, ताकि वाहन के मालिक का पता न चल सके। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि फायरिंग के वक्त दोनों शूटर हेलमेट पहने हुए थे और उन्होंने खुद को पूरी तरह ढक रखा था।

सूत्रों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बांद्रा स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। माना जा रहा है कि इसके बाद वे ट्रेन पकड़कर बोरीवली की दिशा में निकल गए।

पुलिस ने तेज की जांच

फिलहाल, मुंबई पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जिनमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →