शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तीन युवक गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

देशभर में बदमाश अपनी गुंड़ागर्दी और संगीन जुर्म करने से पीछे नही हट रहे है. वहीं दूसरी ओर बच्चियों के साथ दुष्कर्म और गैंगरेप जैसी कई वारदात सामने आ रही है.

तीन युवक गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

देशभर में बदमाश अपनी गुंड़ागर्दी और संगीन जुर्म करने से पीछे नही हट रहे है. वहीं दूसरी ओर बच्चियों के साथ दुष्कर्म और गैंगरेप जैसी कई वारदात सामने आ रही है. आऐ दिन बच्चियां ऐसे घटना का शिकार हो रही है और यह घटनाऐं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अगर बात करे पुलिस की तो वह भी इन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है.

विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों से हर दिन एक नया मामला सामने आ जाता है और अब महाराष्ट्र के मुंबई से नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बता दें कि बीते 10 जून को मुंबई के कफ परेड इलाके में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.


पड़ोस के तीन युवक गैंगरेप की इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है.


पुलिस का कहना है कि जब लड़की कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर गई थी, तो पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप जैसी शर्मसार कर देने वाली घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया, जिसके बाद वह तीनों युवक वहां से फरार हो गये.

यह भी पढ़ें : मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, अदालत ने सुनाया फैसला


हालांकि मुंबई पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की उनकी तलाश में जुट गई है. अब सवाल ये है कि क्या यह घटना ऐसी ही घटती रहेंगी? क्या सरकार इन रैप जैसी घटनाओं को रोक लगा पाएंगी अगर हां तो कब?

विषयमुंबई
Pinki Kumari

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →