MS Dhoni ने फिर बदला हेयरस्टाइल, चेंज किया पूरा लुक
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। शुरू से ही धोनी अपने हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। शुरू से ही धोनी अपने हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। हेयर पर एक्सपेरिमेंट करने का चस्का धोनी को आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से लग गया था। एक दौर ऐसा भी था जब माही अपने लंबे बालों की वजह से जाने जाते थे। 2007 में जब उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप का कप्तान बनाया गया तो उस दौरान धोनी के बाल काफी लंबे हुआ करते थे। धोनी के बालों का क्रेज फैंस पर कुछ इस कदर सवार था कि हर कोई उनकी तरह हेयर स्टाइल करने के लिए बेताब रहता था। इन दिनों एक बार फिर धोनी नए हेयर स्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी ने मंगलवार को अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उनके बालों का लुक्स बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, यह फोटो किसी एड शूटिंग के दौरान की है। जिसमें धोनी पहले के मुकाबले काफी एट्रेक्टिव लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही यह फोटो तेजी के साथ वायरल होने लगा। इस तस्वीर में धोनी ने एक प्यारी सी स्माइल की हुई है। बता दें कि सेना के साथ जुड़ने के बाद से उन्होंने छोटे बाल रखना शुरू कर दिया था। लंबे बालों का शौक रखने वाले धोनी इसके बाद कभी भी लंबे बालों में नजर नहीं आए। महेंद्र सिंह धोनी पहले से भी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।
जिस तरह का क्रेज लोगों के बीच धोनी को लेकर है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि धोनी के इस लुक का खुमार फैंस के सिर पर कब चढ़ता है। साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी ने अपने बाल पूरी तरह से मुंडवा दिए थे। जिसके बाद लोगों के बीच यह बात होने लगी कि धोनी ने किसी मन्नत के तहत ऐसा किया होगा।Click during Shoot ?#Dhoni #INDvSL pic.twitter.com/K1ug5IRWwB
— MS Dhoni MS Dhoni (@msdfanofficial) December 5, 2017X (Twitter) पर देखें →
विषयएमएस धोनी



