मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों के रिजल्ट आ चुके हैं। रिजल्ट को लेकर दोनों प्रमुख दलों बीजेपी-कांग्रेस में जश्न का माहौल है। (Kamal Nath said on result of urban body elections) नगर निगम की 16 सीटों में से कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, इसके साथ ही बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की ये जीत 15 महीने बाद होने वाले महा-बदलाव की आहट है। साथ ही उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर तंज भी कसा।
MP Municipal Election : चुनाव नतीजों पर कमलनाथ ने BJP पर कसा तंज, बोले- बच्चा किसी और के घर पैदा होता है, मिठाई ये बांटते हैं
भोपाल: मध्य प्रदेश में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम बुधवार को घोषित हुए। पिछले चुनाव में नगर निगम में खाली हाथ रही कांग्रेस पार्टी ने इस बार पांच नगर निगम जीते और दो जगह पार्टी बहुत कम अंतर से हारी, 23 साल में कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज भी कसा। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के हाथ से इस बार 7 नगर निगम निकल गए हैं। भाजपा यह चुनाव पूरी तरह से हारी है। लेकिन हार के बावजूद भाजपा वाले ढोल बजा रहे हैं। भाजपा की हालत यह है कि बच्चा किसी और के घर होता है और मिठाई भाजपा के लोग बांटने लगते हैं। कमलनाथ बोले – उज्जैन और बुरहानपुर में जनता ने कांग्रेस को जिता दिया था… नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए मैं प्रदेश की जनता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। आज मध्य प्रदेश के सभी 16 नगर निगम के नतीजे सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, रीवा और छिंदवाड़ा में जीत हासिल कर चुकी है। बुरहानपुर और उज्जैन में जनता ने कांग्रेस को जिता दिया था, लेकिन षड्यंत्र की राजनीति और प्रशासन के दुरुपयोग से यह सीटें कांग्रेस के खाते में नहीं आ सकीं। जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा, कमलनाथ बोले- संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ, अब मिशन 2023 की बारी है… 23 साल में कांग्रेस का सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 1999 के बाद से जब से महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से हो रहा है उसमें भी यह कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अगर पिछले 23 साल के नगर निगम चुनावों के परिणाम पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी को 1999 में 2 सीट भोपाल और जबलपुर, 2004 में भोपाल और देवास, 2009 में देवास, उज्जैन और कटनी और 2014 में कोई सीट नहीं मिली जबकि इस बार 2022 में हमने 5 नगर निगम जीते हैं। MP Urban Bodies Election: नगर सरकार के लिए दूसरे चरण की काउंटिंग शुरू, दांव पर बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा बीजेपी के हाथ से 7 नगर निगम निकल गए बावजूद ढोल बजा रहे- कमलनाथ पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 16 नगर निगम जीते थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के हाथ से 7 नगर निगम निकल गए हैं। भाजपा यह चुनाव पूरी तरह से हारी है। लेकिन हार के बावजूद भाजपा वाले ढोल बजा रहे हैं। भाजपा की हालत यह है कि बच्चा किसी और के घर होता है और मिठाई भाजपा के लोग बांटने लगते हैं।
अगला लेखन कांग्रेस जीती न बीजेपी हारी, सात प्वॉइंट में समझिए मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों के मायने
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : kamal nath took a jibe at bjp on the election results said child is born in someone else house bjp distributes sweets Hindi News from Navbharat Times, TIL Network