बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

MP में मिड डे मील के लिए शौचालय का इस्तेमाल रसोईं के रूप में, मंत्री ने बताया यह गणित

मध्यप्रदेश के करैरा में स्थित एक आंगनबाड़ी केन्द्र में शौचालय का इस्तेमाल रसोई के तौर पर किया जा रहा है।

MP में मिड डे मील के लिए शौचालय का इस्तेमाल रसोईं के रूप में, मंत्री ने बताया यह गणित

मध्यप्रदेश के करैरा में स्थित एक आंगनबाड़ी केन्द्र में शौचालय का इस्तेमाल रसोई के तौर पर किया जा रहा है। इस मामलें में मध्य प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।

विज्ञापन

हालांकि आपको बता दें कि शौचालय का इस्तेमाल अभी तक शौच के हिसाब से नहीं हुआ है। स्कूल की रसोई और शौचालय एक दूसरे के अगल बगल में बने हुए हैं। इसीलिए खाना बनाने वाले बर्तनों को शौचालय की सीट पर रखा जाता था।

इमरती देवी ने पूरे मामलें पर सफाई देते हुए कहा कि शौचलय की जिस सीट पर बर्तनों को रखा जा रहा था, उस सीट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। उसे बजरी से भरकर बंद किया हुआ था। हालांकि, फिर भी इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

mid day meal 1

इमरती देवी ने हालंकि अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में भी शौचालय और बाथरूम अगल बगल में होते हैं। अगर हमारे घर आये रिश्तेदार इस बात पर खाना खाने से इंकार कर दें कि तुम्हारा बाथरूम और शौचालय अगल बगल है। हालांकि इमरती देवी ने यह बात क्यों की यह समझ के परे थी। क्योकि यहाँ बात शौचालय और बाथरूम की नहीं थी बल्कि रसोई और शौचालय की थी। बच्चों का खाना उस जगह बन रहा था जहाँ शौचालय की जगह बनी हुई थी। भले ही शौचालय का उपयोग न हो रहा हो तब भी वहाँ खाना बनाना शोभा नहीं देता है।

यह भी पढ़ें: NASA ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर कही यह बात, वर्ल्ड मीडिया का ऐसा है रवैया

आपको बता दें वहां पर खाना बनाने का काम एक स्वं सहायता समूह करती है। जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुंद्रियाल ने कहा है कि इस मामले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →