शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी बोले, मजबूत सरकार देखनी है तो दिल्ली की तरफ देखो

चुनावी समर में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली के दौरान दावा करते हुए लोगों से कहा कि ‘मज़बूत सरकार क्या होती है, वो…

मोदी बोले, मजबूत सरकार देखनी है तो दिल्ली की तरफ देखो

चुनावी समर में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली के दौरान दावा करते हुए लोगों से कहा कि ‘मज़बूत सरकार क्या होती है, वो देखना है तो दिल्ली की तरफ देखो’। आगे उन्होंने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मजबूर सरकार क्या होती है, अगर वो देखना है तो बंगलुरु की तरफ देखो’।

विज्ञापन

कर्नाटक में बागलकोट में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेडीस पर क़रारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'बीते 1 वर्ष से यहां नेताओं का जो नाटक चल रहा है, वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। नाटक भी ऐसा जिसमें इमोशन है, रिवेंज है और इमोशन तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। हर हफ्ते में, किसी न किसी रैली या प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशन बहे जा रहा है'।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस की मजबूर सरकार के दौरान पाकिस्तान खुलेआम कहता था कि मेरे ‘जेहादी’ हैं, कर लो क्या कर सकते हो? कांग्रेस की मजबूर सरकार रोती फिरती थी। 2014 में जो मजबूत सरकार आपने बनाई, उसका परिणाम है कि आज हम पाकिस्तान के भीतर जाकर आतंकियों को मारते हैं और पाकिस्तान रोता फिर रहा है’।

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →