मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

मिताली राज की शानदार पारी की बदौलत भारत ने मलेशिया को सौ से ज्यादा रनों से हराया

भारतीय महिला टीम इस वक़्त मलेशिया में एशिया कप खेल रही है |जहाँ इस बार महिला एशिया कप की मेजबानी मलाशिया कर रहा है ,वाही भारतीय महिला टीम लगातार सातवीं बार…

मिताली राज की शानदार पारी की बदौलत भारत ने मलेशिया को सौ से ज्यादा रनों से हराया
भारतीय महिला टीम इस वक़्त मलेशिया में एशिया कप खेल रही है |जहाँ इस बार महिला एशिया कप की मेजबानी मलाशिया कर रहा है ,वाही भारतीय महिला टीम लगातार सातवीं बार एशिया की चैंपियन बनने के तैयार है |इस टूर्नामेंट में एशिया की बाकी टीमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं | आपको बता दें कि भारत ने अपना पहला मैच क्वाला लमपुर में मेज़बान टीम के खिलाफ खेला जहाँ भारतीय टीम के आगे मेज़बान खड़े भी नहीं हो पाए | भारत ने टॉस जीत कर मेज़बान को 170 रनों का दिया लक्ष्य कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया |मिताली राज के शानदार नाबाद 97 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवेरों में 169 रन बनाये |वहीँ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 32 और दीप्ति शर्मा ने 12 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत नाबाद 18 रन का बनाये |womens asia cup t20 india beat malaysia by 142 runs mithali raj slammed 97 pooja vastrakar three wickets 2 मिताली राज ने खेली शानदार 97 रनों की पारी राज के ज़बरदस्त नाबाद 97 रनों की बदौलत भारतीय टीम मेज़बान को 20 ओवेरों में 170 रनों का लक्ष्य दे पायी|मिताली ने अपनी इस तूफानी पारी में 69 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 97 रन बनाये |वह इस पारी में नाबाद रहीं ,हालांकि मिताली ओवर पुरे हो जाने के कारन अपने पहले अन्तराष्ट्रीय टी 20 शतक से चूक गयी | womens asia cup t20 india beat malaysia by 142 runs mithali raj slammed 97 pooja vastrakar three wickets 1 27 रनों पर ही धराशाही हो गए मेज़बान भारत के दिए हुए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम की शुरुवात बहुत ख़राब रही| भारतीय गेंदबाजों के आगे मेज़बान पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई | और 13.4 ओवेरों में मात्र 27 रन के मामूली स्कोर पर पूरी टीम वापस पवेलियन लौट गयी |कोई भी मलेशियाई बल्लेबाज़ दहाई का भी आकड़ा छु नहीं पाया तो वही टीम के 6 बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाजों के आगे अपना खाता भी नहीं खोल पाए |टीम के लिए शशा आजमी ने सर्वाधिक नौ रन बनाए | womens asia cup t20 india beat malaysia by 142 runs mithali raj slammed 97 pooja vastrakar three wickets 3 पूजा वस्त्राकर ने किया शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन भारत की ओर से गेंदबाजों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया |गेंदबाज़ पूजा वस्त्राकर ने छह रन पर सर्वाधिक तीन विकेट झटके तो वहीँ , अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने दो-दो विकेट जबकि शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किए| और भारत ने मेज़बान टीम को 142 रनों के बड़े अंतर से मेज़बान को करारी मात दी |भारतीय टीम इस बार लगातार 7 वीं बार एशिया कप का ख़िताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है |
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →