बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा चमत्कारी मंदिर जो 2 बार दर्शन देकर समुद्र में हो जाता है गायब?

भारत में ऐसे अनेक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर हैं, जो अपनी खासियतों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

ऐसा चमत्कारी मंदिर जो 2 बार दर्शन देकर समुद्र में हो जाता है गायब?

भारत में ऐसे अनेक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर हैं, जो अपनी खासियतों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। आपने शिव जी से जुड़े हुए कई चमत्कारों के बारे में सुना होगा। शिव जी के चमत्कार से जुड़ा एक मंदिर गुजरात में भी है। आइए हम उसके बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

शिव का यह अनोखा मंदिर गुजरात के कैम्बे तट पर है। यह चमत्‍कारी मंदिर दिन में दो बार (सुबह और शाम) समुद्र में डूब जाता है और फिर प्रकट हो जाता है। यह मंदिर स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां जानें, भगवान शिव के इस अनोखे मंदिर के बारे में…

mandir non fiii

यह मंदिर समुद्र की लहरों में अपने आप ही गायब हो जाता है और कुछ देर बाद फिर से बाहर निकल आता है। ऐसा दिन में सिर्फ दो बार ही होता है।

यह मंदिर समुद्र के जिस किनारे पर है उसमें दो बार ज्वार-भाटा आता है। इस वजह से समुद्र का पानी मंदिर में आकर शिवलिंग का दो बार अभिषेक कर वापस लौट जाता है। इस दौरान वहां पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होती है।

mandir non

150 साल पुराना है मंदिर
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर लगभग 150 साल पुराना है और मंदिर में स्थापित शिवलिंग 4 फीट ऊंचा है।कहा जाता है कि इस अनोखे मंदिर का निर्माण खुद शिव जी के पुत्र कार्तिकेय ने किया है। जब उनके द्वारा शिव के बड़े भक्त का वध हो जाता है तब उसकी गलती की क्षमा मांगने के लिए कार्तिकेय ने यह मंदिर बनवाया था।

यह भी पढ़े:विश्व बचत दिवस हर साल 30 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →