Advertising
Home Breaking News Hindi ब्रिटेन में भारत का परचम लहरा रहा है ये भारतीय मूल्य का...
Advertising
<

ब्रिटेन में भारत का परचम लहरा रहा है ये भारतीय मूल्य का बच्चा

260

ब्रिटेन में भारतीय मूल के दस वर्षीय बच्चे ने मेनसा आइक्यू टेस्ट में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर दशक में सबसे कम आयु में यह उपलब्धि हासिल की. उसने अलबर्ट आंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग जैसे कुशाग्र लोगों को पीछे छोड़ा. मेहुल गर्ग ने अपने 13 वर्षीय बड़े भाई ध्रुव गर्ग के नक्शे-कदम पर चलते हुए स्पर्धा में हिस्सा लेने का फैसला किया. ध्रुव ने पिछले साल 162 अंकों के साथ सर्वाधिक स्कोर किया था. मेहुल को उनके प्रियजन माही भी बुलाते हैं.

मां दिव्या गर्ग ने बताया, ‘‘माही भी बहुत प्रतिस्पर्धी है. उसके भाई ने भी पिछले साल इतने ही अंक हासिल किए थे तो वह भी यह दिखाना चाहता था कि वह अपने भाई से कम नहीं है.’’

दक्षिणी इंग्लैंड के रीडिंग ब्वॉयज ग्रामर स्कूल के छात्र ने अधिकतम निर्धारित अंक 162 प्राप्त किए और हाई आईक्यू सोसायटी, मेनसा का सदस्य बना.

Advertising