शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मायावती ने कहा – मोदी सरकार दलितों के साथ भेदभाव कर रही है

चुनावी समर में वोटरों को रिझाने के लिए राजनेता कुछ भी कहने से नहीं चूकते।

मायावती ने कहा – मोदी सरकार दलितों के साथ भेदभाव कर रही है

चुनावी समर में वोटरों को रिझाने के लिए राजनेता कुछ भी कहने से नहीं चूकते। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने केन्द्र की मोदी सरकार पर किसानों, दलितों  और आदिवासियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी आरोप लगया कि भाजपा सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांट रही है।

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनावी रैली के दौरान मोदी सरकार पर कई आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों, दलितों और आदिवासियों और धार्मिक अल्पसंख्यकों का शोषण करती है। उन्होंने ने ये भी कहा कि मोदी सरकार के दौरान नौकरियों में पदोन्नति को लेकर आरक्षित वर्ग के साथ भेदभाव किया गया है।

इस दौरान मायावती ने मोदी सरकार को जुमलबाज़ी सरकार क़रार देते हुए कहा कि इस सरकार के जाने का वक़्त आ गया है। बसपा मुखिया ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार जुमलबाज़ों की सरकार रही है, जो लोगों की भावनाएं भड़काती हैं। उनके सारे वादे जुमला साबित हो रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने अच्छे दिन का वादा दिया और कहा गया कि 15 लाख मिलेंगे, लेकिन आज हक़ीक़त सबके सामने है।  

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →