मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

टीवी डिबेट में मौलाना ने महिला को जड़ा थप्पड़,मामला दर्ज

कल शाम को टीवी चैनल पर चल रही लाइव डिबेट में मौलाना एजाज़ अरशद इतने उग्र हो गए की उन्होंने अपनी एक साथी महिला को थप्पड़ जड़ दिया.महिला फराह फैज़ पेशे से वकील…

टीवी डिबेट में मौलाना ने महिला को जड़ा थप्पड़,मामला दर्ज
कल शाम को टीवी चैनल पर चल रही लाइव डिबेट में मौलाना एजाज़ अरशद इतने उग्र हो गए की उन्होंने अपनी एक साथी महिला को थप्पड़ जड़ दिया.महिला फराह फैज़ पेशे से वकील है.फराह एक टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने पहुची थी जहा वाद विवाद में तब्दील हो गया. imgpsh fullsize 17 क्या है पूरा मामला दरअसल टीवी शो में तीन तलाक के मुद्दे पर बहस हो रही थी. मामला बरेली की निदा खान के खिलाफ मौलवियों की ओर से जारी फतवे का था। अचानक बहस के दौरान मामला गर्मा गया। मौलाना एजाज अरशद कासमी उग्र हो उठे। उन्होंने शो में हिस्सा लेने आई महिला वकील फराह फैज पर हाथ छोड़ दिया। बीच—बचाव करने के बाद भी मौलाना शांत नहीं हुए। लगातार उन्होंने फराह फैज के बाल नोंचते हुए कई तमाचे जड़ दिए। मौलाना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य है.उनकी इस कायराना हरकत से देशभर में उनके खिलाफ आलोचना हो रही है. imgpsh fullsize 18 पुलिस ने दर्ज की शिकायत नॉएडा पुलिस ने लाइव शो ख़तम होने तक मौलान एजाज का इंतज़ार किया फिर उन्हें अपने साथ थाने ले जाया गया.बरहाल पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है.मामले की सुनवाई में कोर्ट ने मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है  
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →