रविवार, 26 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

अगले हफ़्ते इन 4 बड़े कारणों पर रहेगी बाज़ार की नज़र, तय होगी सेंसेक्स-निफ़्टी की दिशा

पिछले हफ़्ते बड़ी गिरावट झेलने के बाद भारतीय शेयर बाज़ार के निवेशकों की नज़रें आने वाले कारोबारी सत्रों पर टिकी हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ़्ते बाज़ार की चाल तय करने में चार…

अगले हफ़्ते इन 4 बड़े कारणों पर रहेगी बाज़ार की नज़र, तय होगी सेंसेक्स-निफ़्टी की दिशा
(फोटो: IANS)

पिछले हफ़्ते बड़ी गिरावट झेलने के बाद भारतीय शेयर बाज़ार के निवेशकों की नज़रें आने वाले कारोबारी सत्रों पर टिकी हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ़्ते बाज़ार की चाल तय करने में चार प्रमुख कारक अहम भूमिका निभाएंगे, जिनमें अमेरिकी फेडरल रिज़र्व का ब्याज दरों पर फ़ैसला और बड़ी भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजे शामिल हैं।

विज्ञापन

बाज़ार पर असर डालने वाला सबसे बड़ा वैश्विक घटनाक्रम अमेरिका से जुड़ा है। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ब्याज़ दरों पर समीक्षा बैठक 28-29 जुलाई को होनी है। इस बैठक के नतीजों का असर दुनिया भर के बाज़ारों के साथ-साथ भारतीय बाज़ार पर भी देखने को मिलेगा, इसलिए निवेशक इस पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

कंपनियों के नतीजे और आर्थिक आँकड़े

इस हफ़्ते कई बड़ी कंपनियाँ वित्त वर्ष 27 की अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें बीईएल, केनरा बैंक, कोल इंडिया, कोफोर्ज, एमके, जेके पेपर, आरआर केबल, टाटा पावर, टाटा केमिकल, अंबुजा सीमेंट, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज, डाबर, वीगार्ड, एक्साइड इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस जैसी दिग्गज कंपनियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, सरकार 28 जुलाई को औद्योगिक और विनिर्माण उत्पादन (IIP) से जुड़े घरेलू आँकड़े भी जारी करेगी, जो बाज़ार की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं।

तेल की क़ीमतें और जियो-पॉलिटिकल तनाव

मध्य पूर्व में जारी तनाव बाज़ार के लिए एक और चिंता का विषय है। बीते हफ़्ते अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतें लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई थीं। इस क्षेत्र से जुड़ी कोई भी नई ख़बर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों और बाज़ार की दिशा पर सीधा असर डाल सकती है।

पिछले हफ़्ते बाज़ार का हाल

अगर बीते हफ़्ते की बात करें तो भारतीय शेयर बाज़ार के लिए यह काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सेंसेक्स 2,091.68 अंक यानी 2.68% टूटकर 76,059.77 पर बंद हुआ। वहीं, निफ़्टी 566.85 अंक या 2.33% की गिरावट के साथ 23,767.45 पर आ गया। गिरावट का असर व्यापक बाज़ार पर भी दिखा, जहाँ निफ़्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.29% और निफ़्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.18% कमज़ोर हुआ। इस दौरान प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज़ के शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिज़नेस डेस्क

News4Social बिज़नेस डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से कारोबार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →