महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोप: बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट ने किया बरी
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के…
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, सोमवार, 3 अगस्त को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। इस मामले में सह-आरोपी और WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।
फैसले के दिन सोमवार सुबह अदालत पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से केवल इतना कहा, "जो कहेगा कोर्ट कहेगा हम अभी कुछ नहीं कहेंगे।" सुनवाई शुरू होने पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने उन्हें बरी करने का फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला 2 जुलाई को ही सुरक्षित रख लिया था।
मामले की पृष्ठभूमि और आरोप
यह पूरा मामला देश की छह महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से जुड़ा है। जनवरी 2023 में यह विवाद तब सार्वजनिक रूप से सामने आया जब ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट जैसे शीर्ष पहलवानों ने नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व सांसद पर यौन उत्पीड़न और अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जून 2023 में पुलिस ने सिंह के खिलाफ कई धाराओं में आरोप-पत्र दाखिल किया। इसी साल मई 2024 में ट्रायल कोर्ट ने 5 महिला पहलवानों के उत्पीड़न और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न सहित अन्य आरोप तय किए थे।
नाबालिग पहलवान का मामला
शुरुआत में एक नाबालिग पहलवान ने भी बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन पर 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम' (पॉक्सो एक्ट) के तहत भी मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, बाद में नाबालिग ने अपनी शिकायत वापस ले ली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की और वह केस बंद कर दिया गया था।
इनपुट: IANS



