गुरूवार, 23 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार में जलकर 6 की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि हाईवे पर रविवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, एक कार और ट्रक के बीच हुई इस टक्कर के बाद आग लग गई…

महाराष्ट्र: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार में जलकर 6 की मौत
(फोटो: IANS)

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि हाईवे पर रविवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, एक कार और ट्रक के बीच हुई इस टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें पुणे से लौट रहीं जुड़वां बहनें भी मारी गईं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन

यह हादसा वर्धा जिले के विरुल गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। आग ने जल्द ही भयानक रूप ले लिया और कार जलते हुए ट्रक के नीचे फंस गई।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार लोगों की भी आग की चपेट में आने से जान चली गई। कार में बैठे सभी मृतक वर्धा जिले के ही एक गांव के रहने वाले थे। इनमें दो जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो पुणे में दाखिला लेकर अपने घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में ही काल का ग्रास बन गईं।

प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसा इतना भीषण था कि शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने लिखा, "वर्धा जिले के विरुल गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर घटी भयावह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिससे गहरा सदमा लगा है।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →