बुधवार, 4 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

शहडोल: घर के बरामदे से किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक तेंदुआ घर में सो रही किशोरी को उठाकर ले गया। बाद में उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बरामद हुआ। इस घटना के बाद से…

शहडोल: घर के बरामदे से किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ, 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक तेंदुआ घर में सो रही किशोरी को उठाकर ले गया। बाद में उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र के तगावर गाँव के विजाहरा टोला का है। यहाँ रहने वाली सरस्वती गोंड अपनी बहन के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। तभी एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जंगल की ओर ले गया। जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने सरस्वती को गायब पाया।

तलाशी के बाद मिला शव

सरस्वती के बिस्तर पर न होने से घबराए परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ ही दूर उसका कंबल पड़ा मिला, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई। खोजबीन करने पर लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में सरस्वती का लहूलुहान शव बरामद हुआ। वन विभाग ने पुष्टि की है कि किशोरी की मौत तेंदुए के हमले से हुई है।

दरवाजा न होना बना हमले की वजह

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिस मकान में यह घटना हुई, उसमें दरवाजा नहीं था। इसी वजह से तेंदुआ आसानी से अंदर घुस गया और सोती हुई लड़की को अपना शिकार बना लिया। सरस्वती के पिता बाहर मजदूरी करते हैं। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों, खासकर कच्चे घरों में रहने वाले आदिवासी परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा कर दी हैं। कई घरों में दरवाजों की कमी वन्यजीवों के हमलों का खतरा बढ़ा देती है।

फिलहाल, वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश में जुटी है और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से मध्य प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →