Kota Top – 3 : रिश्वत के चक्कर में जेल पहुंचा सीआई, लड़की काे अगवा करने वाला दबोचा गया और 21 तक चलेगा दशहरा मेला

225
Kota Top – 3 : रिश्वत के चक्कर में जेल पहुंचा सीआई, लड़की काे अगवा करने वाला दबोचा गया और 21 तक चलेगा दशहरा मेला

Kota Top – 3 : रिश्वत के चक्कर में जेल पहुंचा सीआई, लड़की काे अगवा करने वाला दबोचा गया और 21 तक चलेगा दशहरा मेला

कोटा/ झालावाड़: अपराध की सजा जरूर मिलती है। राजस्थान के झालावाड़ एसीबी की टीम ने गुरुवार को हनी ट्रैप मामले में फंसे जिले के खानपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी रहे अनिल कुमार पांडेय को रिश्वत के मामले में जेल पहुंचा दिया। मामले में गिरफ्तारी होने पर आरोपी पांडेय को कोटा एसीबी कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं, प्रदेश की शिक्षा नगरी कोटा में एक लड़की के साथ एक लड़के ने सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप करके उसके साथ बड़ा धोखा किया। अपनी असलियत छुपाने वाले युवक ने लड़की के बात करना छोड़ने पर लड़के ने उसे किडनैप किया। और जब लड़की के परिजनों ने पीछा किया तो लड़का उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोड पर छोड़ भाग निकला। आखिर लड़की का किडनैप करने वाला लड़का पुलिस गिरफ्त में आ चुका। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। उधर, राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के तहत बुधवार को गढ़ पैलेस में पूजा- अर्चना के बाद गढ के जलेबी चौक दरीखाने से राजसी वैभव और ठाट-बाट के साथ हाथी पर सवार होकर भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी निकाली।

पुलिस अफसर का सेंट्रल जेल भेजा गया

प्रदेश के पुलिस लाइन जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस निरीक्षक पद से निलंबित अनिल कुमार पांडेय को सेंट्रल जेल भेजा गया है। झालावाड एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा ने एनबीटी को बताया अनिल कुमार पाण्डेय तक पुलिस निरीक्षक तत्कालीन थानाधिकारी थाना खानपुर में तैनात थे। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को झालावाड़ न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोटा में पेश किया। गया कोर्ट ने आरोपी पुलिस निरीक्षक को 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा (C) में भेजने के आदेश दिए। कोटा सेन्ट्रल जेल भेजा।

कोटा दशहरा मेला: भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी निकाली


राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के तहत बुधवार को गढ़ पैलेस से भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी निकली। पूजा- अर्चना के बाद गढ़ के जलेबी चौक दरीखाने से राजसी वैभव और ठाट-बाट के साथ हाथी पर सवार होकर भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी निकाली। उनके पीछे पूर्व महाराव इज्यराज सिंह खुले वाहन में सवार होकर चले। सवारी गढ़ पैलेस से रवाना होकर किशोरपुरा दरवाजे से होते हुए दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पहुंची। भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी में झांकियों के अलावा राम और रावण की सेना युद्ध करते हुए दिखी। राक्षस घोड़ों पर सवार थे , तो वानर सेना हाथों में गदा लिए उनसे लड़ रही थी। माँ कालिका द्वारा असुर संहार और रौद्र रूप भी जनता को रास आया।

असलियत पता चली तो सोशल मीडिया पर बने फ्रेंड ने युवती का कर लिया किडनैप

rajasthan latest news photo - 2022-10-06T232717.944

प्रदेश की शिक्षा नगरी कोटा में एक लड़की के साथ एक लड़के ने सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप करके उसके साथ बड़ा धोखा किया। लड़की ने बात करना बंद किया तो अपनी असलियत छिपाने वाले युवक ने उसका अपहरण कर लिया। जब लडकी के परिजनों ने पीछा किया तो लड़का उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोड पर छोड़ भागा। लड़की का किडनैप करने वाला लड़का पुलिस गिरफ्त में आ चुका। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनकर युवती को फंसाया। घटना में काम ली कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
रिपोर्ट-अर्जुन अरविंद

Dussehra 2022: कोटा दशहरा प्रगति मैदान में कैसी है तैयारी, लाइव हाल जानिए ग्राउंड से

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News