जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 6 अप्रेल 2021 मंगलवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्यरात्रि 2-09 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- श्रवण नक्षत्र मध्यरात्रि 2-35 बजे तक…
आज दिनांक 6 अप्रेल 2021 मंगलवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्यरात्रि 2-09 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- श्रवण नक्षत्र मध्यरात्रि 2-35 बजे तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- सिद्ध योग दोपहर 3-30 बजे तक रहेगा फिर साध्य योग शुरू होगा- वनीज़ करण दोपहर 2-10 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात गोचर करता रहेगा- आज का राहुकल दोपहर 3-49 बजे से 5-23 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-15 बजे से 1-06 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-24 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम को 6-57 बजे होगा
मेष- आज का दिन आपके लिए थोडा व्यस्तता भरा रहेगा काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है इसलिए आप आज किसी की मदद भी ले सकते है आपको सहयोग मिल जायेगा और अधिकारी वर्ग भी आपसे खुश रहेगे | चिंता दूर होगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपके मन की तमाम शंका किसी एक ही संदेस के कारन मिट जाएगी | आपको दूर दराज से कोई शुभ सन्देश मिलने के योग है | काम में अब मन लगेगा और परिवार में खुशिया बढ़ेगी | धार्मिक काम कर सकते है |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति का दिन है आपके काम रुक सकते है | शत्रु हावी हो सकते है | किसी से बिना वजह तू तू मै मै से बचना पड़ेगा | बिच में किसी के गवाही न दे और जमानत आदि भी न दे | बनी बनाई योजना भी चौपट हो सकती है |
कर्क- आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार और उपयोगिता से भरपूर है | सबसे पहले तो आपका मूड आज बहुत अच्छा रहेगा और प्रेम प्यार में सफलता पाने के प्रयास तेज़ करने की आवश्यकता महसूस करेगे | विवाहित लोगो के लिए दिन मौज मस्ती का है |
सिंह- आज का दिन आपके लिए आशा से थोडा कम सफलता देने वाला है हालाँकि छोटे छोटे सभी काम आप बना लेंगे और प्रयास भी पूरा करेगे | मित्र समय पर साथ नहीं देने से कुछ समस्या हो सकती है | किसी से वादा किया हो तो आज निभाने का प्रयास करे |

कन्या- आज का दिन आपके लिए शानदार दिन है सफलता का स्वाद चखेगे | नया काम शुरू कर सकते है | अपने किसी नजदीकी व्यक्ति के कारन लाभ हो जायेगा | संतान से सम्बन्ध मजबूत बनेगे | यात्रा का योग बना है तो आज लम्बी दूर भी कही जा सकते है |
तुला- आप अगर किसी डिजाइनिंग के व्यापर से जुड़े है या फिर जवाहरात का व्यापार कर रहे है तो थोडा सावधान रहे आज आपको कुछ नुक्सान हो सकता है | अपने कर्मचारी के कारन भी कुछ समस्या खड़ी हो सकती है | नया काम आज शुरू न करे पहले राय करे |
वृश्चिक- आज के दिन आपका जोश और होंसला बुलंदी पर रहेगा आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा | परिवार का और मित्रो का पूरा साथ रहेगा | नए काम की योजना भी सफलता से पूरी हो जाएगी | सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा | कोई उपहार आदि भी मिलने के योग है |
धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और धनदायक भी है अगर आपके पास एक से अनेक आय देने वाले काम है तो आज सबसे बाद में शुरू किये गए कार्य पर विशेष ध्यान दे काफी लाभ होने के संकेत है | घर में मेहमान भी आयेगे | धन मिलेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा शानदार और सफलता से भरपूर है जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता ही मिलेगी नए काम में इन्वेस्ट करना ठीक रहेगा | आय के नए नए स्रोत्र खुलेगे | बुजर्गो की सलाह ले और काम शुरू करे | मित्र मिलेगे |
यह भी पढ़े: A+ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति की खासियत क्या होती है?
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है जो भी करे सोच समझकर करे बिना सोचे समझे अगर कुछ किया तो फिर हानि के प्रबल योग है | आर्थिक तंगी आपको सता सकती है | अपनों का व्यवहार भी आपके मूड को बिगाड़ सकता है | कडवे शब्द न बोले |
मीन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है अगर आप शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, जलपूर्ति या किसी धार्मिक कार्य के व्यापार से जुड़े है तो समझो की आज थोड़े से प्रयास से ही भारी लाभ होने की उमीद है | सभी और से आपको साथ और सहयोग मिलेगा |



