बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिये 'अमेज़ॉन फॉरेस्ट' की चौकाने वाली बातें, अलग दुनिया बसी हुई है यहाँ

एक मुहाबरा मशहूर है कि 'जंगल में यह बात आग की तरह' फ़ैल गयी। लेकिन इस समय एक जंगल में आग लगी है और यह बात पूरी दुनिया में सोशल मीडिया के जरिये फैल गयी है।

जानिये 'अमेज़ॉन फॉरेस्ट' की चौकाने वाली बातें, अलग दुनिया बसी हुई है यहाँ

एक मुहाबरा मशहूर है कि 'जंगल में यह बात आग की तरह' फ़ैल गयी। लेकिन इस समय एक जंगल में आग लगी है और यह बात पूरी दुनिया में सोशल मीडिया के जरिये फैल गयी है। यह जंगल है ब्राजील का 'अमेज़ॉन' . अमेज़ॉन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है। लोग इसके बचाव के लिए ब्राज़ील सरकार और इंटरनेशनल संस्थाओं से इसे बचाने एक लिए सोशल मीडिया पर #PrayforAmazon हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

अमेज़ॉन जंगल के पूरी दुनिया परेशान है। इसका कारण भी है क्योकि अमेज़ॉन जंगल से दुनिया को मतलब पूरी पृथ्वी को 20% आक्सीजन मिलती है। धरती का फेफड़ा कहे जाने वाले इस जंगल में पिछले दो हफ्ते से आग लगी है। यह जंगल करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अब तक इसमें करीब 2700 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में आग फ़ैल चुकी है। इस आग से कई जीव जंतु, पेड़ पौधे जल रहे हैं। यह जंगल इतना बड़ा है यूरोपीय देशो के जितने देश हैं उनके पूरे क्षेत्रफल का डेढ़ गुना बड़ा है। यह जंगल इतना बड़ा है कि भारत के क्षेत्रफल का दुगना इसका भूभाग है।

अमेज़ॉन इसलिए भी खास है क्योकि इस जंगल में 16 हज़ार से ज्यादा पेड़ पौधों की प्रजातियां मौजूद है। अगर आग नहीं बुझाई गयी तो हम धरतीवासी इन पेड़ो को खो देंगे। इस जंगल में करीब 39 हज़ार करोड़ पेड़ मौजूद है। आग इतनी भयानक है आसपास के शहर में धुआँ भर चुका है लोगो को कुछ नज़र नहीं आ रहा है।

आइये अमेज़ॉन के बारे में जानते हैं कुछ हैरान करने वाले राज

अमेज़ॉन जितना खूबसूरत है उतना खतरनाक भी है। पूरी दुनिया में जितने जीव पाए जाते है उनकी तीन तिहाई संख्या यहाँ पायी जाती है। यह जंगल लगभग साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा साल पहले आस्तित्व में आया। अमेज़ॉन एक ग्रीक शब्द है जिसका मतलब होता है 'महिला योध्या' . यह जंगल इतना बड़ा है दुनिया के करीब 9 देशों की सीमायें इससे लगती है। इस जंगल का करीब 60 फीसदी हिस्सा ब्राज़ील में पड़ता है। सबसे हैरान करने वाली बात इस जंगल में हमारे जैसे इंसान भी रहते हैं।ये इंसान आदम होते है। इन्हे बाहर की दुनिया में क्या होता है ये भी नहीं पता है। ऐसी मानव प्रजातियों का हमारी दुनिया से कोई तालमेल नहीं है।

यह भी पढ़ें- खूनी झरना: इस झरने में बहता है खून, ये है वजह

ऐसा अनुमान है इस जंगल में 40 लाख से भी ज्यादा लोग रहते हैं। लेकिन अभी भी हम इंसान इनको सही से गिन पाए हैं। यहाँ के रहने वाले अभी भी आदम जैसी ज़िन्दगी जीते हैं। यह जंगल इतना घना है कि सूरज की रौशनी भी यहाँ नहीं पहुंच पाती है। बारिश का पानी यह तक पहुंचने के लिए भी दो मिनट लग जाता है जमीन तक पहुंचने के लिए। यहाँ इतने जहरीले जानवर पाए जाते है कि अगर एक छोटा सा मच्छर भी अगर डंक मार दें तो साधारण आदमी तो मर जायेगा।

अमेज़ॉन के इस जंगल से एक नदी निकलती है जिसका नाम है 'अमेज़ॉन' . इसकी खासियत यह है कि दुनिया की नील नदी के बाद दूसरी सबसे लम्बी नदी है।
इस नदी की चौड़ाई इतनी है कि एक किनारे खड़े होकर दूसरा किनारा नहीं देख सकते है। कभी कभी इसकी चौड़ाई 140 किलोमीटर तक होती है।

इस जंगल में इतनी जड़ी बूटियां पायी जाती है कि दुनिया के कई लोग इसकी खोज में यहाँ आते हैं। अब तक इस जंगल का 20 % हिस्सा हम इंसानो ने नाश कर दिया है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →