शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

केजरीवाल बोले, अमित शाह गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है, शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस काम कर रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले, अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह पूरी गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है।

केजरीवाल बोले, अमित शाह गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है, शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस काम कर रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले, अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह पूरी गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है। अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस हमारे कॉल सेंटर बंद करने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
AAP 3

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमित शाह पूरी अमित शाह पूरी गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है। अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस हमारे कॉल सेंटर बंद करने की धमकी दे रही है। केजरीवाल ने आगे लिखा कि लाखों ज़िंदा लोगों के वोट काट दिए गए। हमने उन लोगों के वोट बनवाये। इसमें कौन सा गुनाह है। और पकड़ना है तो हमें पकड़ो, कॉल सेंटर को धमकी क्यों दे रहे हो ?

आपकी जानकारी के लिए- आप आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली में 10 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। AAP ये भी कहती है कि उसने 'मतदाता बनाओ अभियान' चलाकर कार्यकर्ताओं व कॉल सेन्टर के ज़रिए लोगों के वोट बढ़वाने का काम किया है। 30,000 वोट अकेले दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में जुड़वाए गए, जिनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए थे।

Tweet 10

इससे पहले, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के 10 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का ज़िक्र करते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की। शिकायत पत्र में संजय सिंह ने लिखा कि बीजेपी के नेताओं के इशारे पर दिल्ली पुलिस कॉल सेन्टर के कर्मचारियों, आप के नेताओं व आम नागरिकों का उत्पीड़न कर रही है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →