गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

धुंधली दिल्ली पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान!

जहां एक तरफ दिल्ली की जनता जहरीली हवा से परेशान है तो वही दूसरी तरफ सीएम केजरीवाल बयानबाजी करते नजर आ रहे है।

धुंधली दिल्ली पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान!
जहां एक तरफ दिल्ली की जनता जहरीली हवा से परेशान है तो वही दूसरी तरफ सीएम केजरीवाल बयानबाजी करते नजर आ रहे है। जी हां, सीएम केजरीवाल ने धुंधली दिल्ली को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइये खबर पर एक नजर डालते है..... जहरीली हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है, लेकिन दिल्ली सरकार बयानों पर ध्यान दे रही है। बुधवार से दिल्ली जहरीली हवा का सितम झेल रही है, लेकिन सीएम केजरीवाल ने अपना पलड़ा झाड़ लिया है। jhuyj बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली के सीएम ने कहा कि ये परेशानियों केवल दिल्ली की नहीं है, आसपास के इलाकों के भी हालात कम नहीं है। गौरतलब है कि दिल्ली में फैली जहरीली हवा के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहाराया जा रहा है, ऐसे में केजरीवाल अपना बचाव करते नजर आये। केजरीवाल यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि प्रदूषण सबकी समस्या है, ऐसे में सभी को साथ आकर इससे निपटने के लिए समाधान निकालना होगा। आपको ये भी बता दें कि दिल्ली में एक बार फिर से ऑड इवन शुरू हो सकता है, जिस पर केजरीवाल ने कहा है कि इस फैसला जल्दी ही लिया जाएगा।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →