मांड्या मिल्क यूनियन मिलावट कांड: ढाई महीने से फरार डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार, अब तक 12 लोग हिरासत में
कर्नाटक के मांड्या मिल्क यूनियन (मैनमुल) में मिल्क पाउडर मिलावट के चर्चित मामले में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पुलिस ने पिछले ढाई महीने से फरार चल रहे डिप्टी मैनेजर टी.…
कर्नाटक के मांड्या मिल्क यूनियन (मैनमुल) में मिल्क पाउडर मिलावट के चर्चित मामले में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पुलिस ने पिछले ढाई महीने से फरार चल रहे डिप्टी मैनेजर टी. रामकृष्ण को पकड़ लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 12 हो गई है। रामकृष्ण को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मद्दुर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे।
सीपीआई नवीन कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रामकृष्ण इस मामले में दूसरे आरोपी के रूप में पहचाने गए थे और उन्हें मुख्य आरोपी माना जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 30 अगस्त को मैनमुल के निदेशक मंडल की शिकायत पर मद्दुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से शुरू हुआ था। बोर्ड ने यूनियन के मिल्क पाउडर स्टॉक में कमी और मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में पाया गया कि मिल्क पाउडर के उन बैगों में मिलावट की गई थी, जिनका उत्पादन टी. रामकृष्ण की निगरानी में हुआ था। उस समय रामकृष्ण मैनमुल की मिल्क पाउडर यूनिट और क्वालिटी एश्योरेंस विभाग के प्रमुख थे।
अब तक कौन-कौन हुआ गिरफ्तार
टी. रामकृष्ण की गिरफ्तारी से पहले इस मामले में 11 अन्य लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें मैनमुल के पूर्व अध्यक्ष उम्मादहल्ली शिवप्पा और परचेजिंग ऑफिसर प्रदीप कुमार जाधव जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
अन्य गिरफ्तार आरोपियों में सिस्टम ऑपरेटर एमसी, वेयरहाउस कर्मचारी रवि, लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले कर्मचारी श्रीनिवास आरएस, मिल्क पाउडर प्रोडक्शन यूनिट के पूर्व प्रमुख श्रीनिवासमूर्ति केएन, केरल के वीकेएस मार्केटिंग के मालिक सुरेश वीके, कॉन्ट्रैक्टर सुरेश और केरल के अनस, मांड्या के विजेश व मद्दूर के अर्पित शामिल हैं।
इनपुट: IANS



