रविवार, 16 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अपराध

करनाल: बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हाई-वोल्टेज तार से टकराया, एक की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

हरियाणा के करनाल में तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक भयानक हादसे में बदल गई। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, घरौंडा के मिनी बायपास के पास उनका कैंटर ऊपर से…

करनाल: बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हाई-वोल्टेज तार से टकराया, एक की मौत, 20 से ज़्यादा घायल
(फोटो: IANS)

हरियाणा के करनाल में तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक भयानक हादसे में बदल गई। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, घरौंडा के मिनी बायपास के पास उनका कैंटर ऊपर से गुज़र रही 11,000 वोल्ट की हाई-वोल्टेज बिजली की तार से छू गया, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

कैंटर में उस समय करीब 65 से 70 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान स्थित बागड़ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावहता

हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली का तार सामान्य से काफी नीचे था। एक व्यक्ति ने कहा, "हम बागड़ धाम जा रहे थे। घरौंडा के मिनी बायपास के पास तार काफी नीचे थी। तार कैंटर में टच होने के बाद आग लग गई। जो आदमी पीछे पीठ लगाकर बैठे थे, वह सब जल गए।" एक अन्य श्रद्धालु के परिजन ने भी इसी बात की पुष्टि करते हुए बताया, "वहां ऊपर 11 केवी का तार था। तार गाड़ी से टच हुआ, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। जो लोग पीछे पीठ टिकाकर बैठे थे वे सब जल गए।"

अस्पताल में अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही मृतक नरेश के एक दोस्त को फ़ोन आया। उन्होंने बताया, "मैं घर पर लेटा हुआ था तभी फोन आया कि एक बड़ा हादसा हो गया। मैं फटाफट गाड़ी लेकर आया। नरेश नाम का व्यक्ति मेरा दोस्त है, उसको लेकर अस्पताल आया। उसको इमरजेंसी में लाया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।"

करनाल के एक अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें बड़ी संख्या में घायलों के आने की सूचना मिली थी। डॉक्टर ने कहा, "हमें पहले सूचना मिली कि मास कैजुअल्टी आई है। मेरे पास 10-15 मरीज आएंगे। मैंने 7 मरीजों को अटेंड किया और उन्हें रेफर किया। उनमें कुछ का बीपी कम था, कोई शरीर में दर्द बता रहा था, किसी के पैर में चोट लगी थी।" उन्होंने यह भी बताया कि भीड़ ज़्यादा होने के कारण कई मरीज़ों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया और स्टाफ की मदद से एंबुलेंस की तुरंत व्यवस्था की गई।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →