Advertising
<

Salman Khan के इस कदम से डरे Kamaal R. Khan, कहा – कभी नहीं करेंगे उनकी फिल्म का रिव्यू

363
Salman Khan के इस कदम से डरे Kamaal R. Khan, कहा – कभी नहीं करेंगे उनकी फिल्म का रिव्यू

Salman Khan के इस कदम से डरे Kamaal R. Khan, कहा – कभी नहीं करेंगे उनकी फिल्म का रिव्यू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘राधे’ (Radhe) ईद के दिन रिलीज हुई थी. ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म को बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं. इसी बीच एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) ने एक्टर की आलोचना की. लगता है ये बात सलमान खान को पसंद नहीं है, तभी तो उन्होंने अब बड़ा कदम उठाया है. सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का केस दर्ज कराया है. सलान खान के इस एक्शन के बाद कमाल राशिद खान ने फिर एक ट्वीट कर एक्टर की क्लास लगाई है.

‘बनाओ बेहतर फिल्म’

कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) पर हुए मानहानी केस के बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है. कमाल आर खान ने अपने हाल ही में किए ट्वीट में लिखा, ‘प्रिय सलमान खान (Salman Khan)  ये मानहानि का केस आपकी हताशा और निराशा का सबूत है. मैं अपने फॉलोवर्स के लिए रिव्यू दे  रहा हूं और अपना काम कर रहा हूं. आपको बेहतर फिल्में बनानी  चाहिए, न कि मुझे अपनी फिल्मों को रिव्यू करने से रोकना चाहिए. मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा. इस केस के लिए धन्यवाद.’

कमाल आर खान कही ये बात

इस पूरे मामले पर सलमान खान (Salman Khan) या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. वहीं कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) ने अपने इस ट्वीट मानहानि के दावे की कॉपी की तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है. इस ट्वीट में कमाल ने कहा, ‘मैं बहुत बार कह चुका हूं कि मैं उन फिल्मों को रिव्यू नहीं करता, जिसके प्रोड्यूसर या एक्टर ने मुझे मना किया हो. सलमान खान ने ‘राधे’ का रिव्यू करने की वजह से मुझ पर मानहानि का केस किया है, जिससे साफ जाहिर है कि वे मेरे रिव्यू से आहत हुए हैं. ऐसे में अब मैं उनकी कोई भी फिल्म रिव्यू नहीं करूंगा.’

पहले फिल्म को लेकर कही थी ये बात

बता दें, कमाल आर खान ने सलमान खान (Salman Khan) की ‘राधे’ (Radhe) देखने के बाद ट्वीट किया था. कमाल का ये ट्वीट खूब वायरल हुआ था. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था, ‘मैंने दुबई के वॉक्‍स सिनेमा में ‘राधे’ देख ली, लेकिन मैं अभी फिल्‍म का रिव्‍यू रिकॉर्ड करने की स्‍थ‍िति में नहीं हूं. प्‍लीज मुझे दवा लेने दीजिए और 2-3 घंटे आराम करने दीजिए. उम्‍मीद करता हूं मेरा मन ठीक हो जाएग और मैं रिव्‍यू रिकॉर्ड कर पाऊंगा.’

यह भी पढ़ें: भगवान राम ने किसकी सलाह पर सुग्रीव से दोस्ती की थी ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link