बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

शामली: गायक अंकित बालियान हत्याकांड पर भड़के पूर्व मंत्री संजीव बालियान, सिद्धू मूसेवाला जैसा एक्शन मांगा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की निर्मम हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि…

शामली: गायक अंकित बालियान हत्याकांड पर भड़के पूर्व मंत्री संजीव बालियान, सिद्धू मूसेवाला जैसा एक्शन मांगा
(फोटो: IANS)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की निर्मम हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासन को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने दिवंगत कलाकार के शामली स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा की मांग उठाई।

विज्ञापन

संजीव बालियान ने इस हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, "एक ऐसा कलाकार जो बहुमुखी प्रतिभा का धनी था... उसकी इस तरह से निर्मम हत्या कर देना, दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि शहर के बीचों-बीच इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद मौके पर पुलिस-प्रशासन का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह इस घटना के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्थानीय पुलिस-प्रशासन दोनों से बात करेंगे।

सिद्धू मूसेवाला जैसा एक्शन हो

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस मामले की तुलना पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से करते हुए वैसी ही कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "जैसा सिद्धू मूसेवाला के प्रकरण में हुआ था, ठीक उसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों के बीच यह संदेश जाए कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" हालांकि, उन्होंने हत्या के कारणों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और इसे पुलिस जांच का विषय बताया।

परिवार ने मांगा इंसाफ, एनकाउंटर की मांग

वहीं, मृतक अंकित बालियान के पिता ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा, "एसपी साहब ने हमसे चार दिन मांगे थे, हमने उन्हें पांच दिन दे दिए। हालांकि, अभी तक कोई संतुष्टिजनक कार्रवाई नहीं की गई है।" उन्होंने गोगा गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने की खबरों को 'बकवास' बताते हुए कहा कि उनका बेटा एक कलाकार था, अपराधी नहीं। अंकित की मां ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की, जिसका समर्थन करते हुए पिता ने कहा कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कानून-व्यवस्था से उनका भरोसा उठ जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →