बॉक्स-ऑफिस पर कबीर सिंह का कमाल जारी, अबतक कमाए इतने करोड़

176
Kabir-singh

21 जून को रिलीज़ हुई अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स-ऑफिस धमाल मचा रही है। फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। कबीर सिंह के शोज वीकडेज में भी हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, शाहिद कपूर के चाहने वालों को ये फिल्म काफी पंसद आ रही है। फिल्म पर लोगों अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कबीर फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन शेयर किया है। फिल्म ने मंगलवार को  16.53 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 104.90 करोड़ रुपए हो गया है। बतौर सोलो एक्टर कबीर सिंह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली शाहिद की पहली फिल्म है। तरण आदर्श ने मूवी को ब्लॉकबस्टर घोषित किया है।

कबीर सिंह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्म बनकर उभरी है। शाहिद कपूर फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। इसका अंदाज़ा आजकल शाहिद कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट से लगया जा सकता है। कबीर सिंह ने इस साल रिलीज हुई बड़ी-बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती दे डाली हैय़ वीकडेज में जिस तरह से कबीर सिंह कमाई कर रही है आमतौर पर फिल्में वीकेंड में भी इतना कलेक्शन नहीं कर पाती हैं।

ये भी पढ़ें : जानिए इन फिल्मों में विलेन्स के किरदारों को निभाने के लिए किन एक्टर्स को किया था पसंद