सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पत्रकार के साथ समर्थकों ने की मारपीट, फिर राधे मां ने कहा...

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाली राधे मां एक बार फिर नए विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

पत्रकार के साथ समर्थकों ने की मारपीट, फिर राधे मां ने कहा...

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाली राधे मां एक बार फिर नए विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, इस बार विवाद की वजह है उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने की घटना।

विज्ञापन

पूरा मामला हरियाणा के पानीपत का है। मौका-ए-वारदात पर मिली जानकारी के मुताबिक राधे मां के समर्थकों ने पत्रकार के साथ न केवल मारपीट बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।

radhe Ma 1

वहीं, पीड़ित पत्रकार जितेन्द्र शर्मा का कहना है कि उन्हें राधे मां के कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए बुलाया था। इस दौरान जब उन्होंने कुछ तीखे सवाल पूछे, जिसे सुनकर राधे मां भड़क गईं। इसके बाद राधे मां के समर्थक हाथापाई पर उतर आए। उनका कैमरा तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर उनका अपहरण करने की कोशिश भी की गई। जितेंद्र ने बताया कि इस बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें छुड़ाया और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया।

बलजीत नगर नाका की स्थानीय ने राधे मां और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि राधे मां और उनके 15 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच हो रही है।

बता दें कि राधे मां खुद को देवी का अवतार बताती है। देशभर में उनके कई श्रद्धालु हैं, जो उनके सत्संग में शिरकत करते हैं। राधे मां अपने भक्तों को गुलाब का फूल देकर उनके कष्टों के निवारण का आशीर्वाद देती है।

ये भी पढ़ें : मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →