Advertising
<

J&K: बदलते भारत में ऐसा है ‘नया कश्मीर’, IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने पेश की तस्वीर

354
J&K: बदलते भारत में ऐसा है ‘नया कश्मीर’, IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने पेश की तस्वीर

नई दिल्ली: कुछ समय पहले तक जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पत्थरबाजी के लिए बदनाम था. राज्य से धारा 370 और 35 A हटने के बाद यहां के हालात में जबर्दस्त सुधार आया. कश्मीरी के युवा अब आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) और मेक इन इंडिया (Make in India) जैसे अभियानों के साथ देश की तरक्की में हाथ बटा रहे हैं. कश्मीर के स्कूली बच्चों की सोच में जो भारत विरोधी बातें भरी गई थी. उसका असर भी धीरे धीरे खत्म हो रहा है. ऐसे ही नए कश्मीर की एक झलक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) ने ट्विटर पर पोस्ट की है.

दिल जीतना भारतीयों के संस्कार

छत्तीसगढ़ के IPS अफसर दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें कश्मीर की घाटी में कुछ बच्चे हाथों में तिरंगा लिए बैठे हैं. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त ने अपनी हालिया पोस्ट में जो कैप्शन दिया है उसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, दिल जीतना हम भारतीयों के संस्कार हैं, पड़ोसियों की जमीनें नहीं! #JammuAndKashmir में आतंक हार रहा है, #IndianArmedForces के प्रयास रंग ला रहे हैं!

देशहित में आप भी देखिए आईपीएस दीपांशु काबरा का ये ट्वीट

आईपीएस अधिकारी काबरा के नाम कई उपलब्धियां

आईपीएस दीपांशु सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए मशहूर हैं. उनके पास देशहित में ऐसी कई उपलब्धियां है जब उन्होंने अपनी ड्यूटी के इतर मानव सेवा और समाज सेवा के साथ लोगों को प्रेरित करने का भी काम किया.

ये भी पढ़ें- जियो हेल्थ ऐप कैसे चलाएं?

जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति 

बीते कुछ सालों ने कश्मीर घाटी में तेजी से आतंकवाद का सफाया हुआ है. आतंक के रास्ते पर बढ़े सैकड़ों युवा मुख्यधारा में वापस लौटे हैं. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में कमी आई है. आम लोगों की खुशहाली बढ़ी है. रोजगार के मौके बढ़ें हैं. युवाओं को ऑनलाइन सरकारी योजनाओं की जानकारी और फायदा मिल रहा है. एक और बड़ा बदलाव आप ये मान सकते हैं कि जम्मू-कश्मीर (J&K) की राजनीति में सुधार आया है. सूबे की राजनीति में पहले कुछ रसूखदार परिवारों का कब्जा था लेकिन अब जनता कोई पैराशूट कैंडिडेट नहीं बल्कि अपने लोगों के बीच से नेता चुन रही है.

Source link