जियो का 100 % दिवाली कैशबैक ऑफर

358

जियो ने अपने जियो प्राईम यूजर्स के लिए नया धन धना धन ऑफर लाया है | ये ऑफर्स जियो प्राईम यूजर्स के लिए है | दीपावली के शुभ पर्व पर ये कैशबैक ऑफर जियो ने लॉन्च किया | अगर आपने 18 अक्टूबर से पहले 399 का रिचार्ज करवाया तो आपको उसपर 100 % कैशबैक मिलेगा | अगर आपके फोन में अभी कोई प्लान चल रहा है तो भी आप ये 399 का रिचार्ज करवा सकते है | आपका पहला प्लान एक्सपायर हो जाने पर नया पैक लागु हो जाएगा |

jio 100 Cashback offer -

जियो का ये धन धना धन ऑफर 12 अक्टूबर को चालू हुआ था और 18 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा | जियो ने इसे अपने यूजर्स के लिए दिवाली का तोहफा बताया है |

ये ऑफर सुनने में धन धना धन है | लेकिन इसमें कुछ टर्म और कंडीशन्स भी है | आप 399 रिचार्ज करोगे तो आपको 100 % कैशबैक मिलेगा | ये सच है, लेकिन ये एक लिमिटेड पिरेड ऑफर है | इसे सिर्फ जियो प्राईम यूजर्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे |

Jio -

नया धन धना धन ऑफर ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों जगहों पर उपलब्ध है | ऑनलाईन रिचार्ज करने के लिए my Jio app, Jio.com पर जा सकते है | या फिर जियो आउटलेट्स, रिलायंस डिजिटल स्टोअर में भी जा सकते है | साथ ही जियो मनी, एमेजॉन पे, मोबिक्विक और पेटीएम पर भी रिचार्ज कर सकते है |

इसके साथ ही जियो का जियो फ़ाई भी डिस्काउंट पर मिल रहा है | इसमें 4G डाटा के साथ 4G वॉइस कॉलिंग का भी ऑप्शन है | ये डिवाइस 999 रपए में लिमिटेड पिरेड के लिए उपलब्ध है |