मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

जापान के ओकिनावा पर टाइफून-18 का खतरा, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी

जापान के दक्षिणी द्वीप समूह एक शक्तिशाली समुद्री तूफान की चपेट में आने वाले हैं। टाइफून-18 नाम का यह तूफान बेहद तेज गति से ओकिनावा प्रांत की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर…

जापान के ओकिनावा पर टाइफून-18 का खतरा, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी
(फोटो: IANS)

जापान के दक्षिणी द्वीप समूह एक शक्तिशाली समुद्री तूफान की चपेट में आने वाले हैं। टाइफून-18 नाम का यह तूफान बेहद तेज गति से ओकिनावा प्रांत की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

विज्ञापन

अनुमान है कि यह तूफान 26 अगस्त तक ओकिनावा के मुख्य द्वीप और अमामी क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं, ऊंची समुद्री लहरों और भारी बारिश की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्थिति की निगरानी के लिए एक संकट प्रबंधन केंद्र भी स्थापित किया है।

भूस्खलन और बाढ़ का अलर्ट

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 26 अगस्त को अमामी क्षेत्र में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 27 अगस्त तक ओकिनावा और अमामी दोनों क्षेत्रों में निचले इलाकों में पानी भरने, नदियों का जलस्तर बढ़ने और तूफानी लहरों (स्टॉर्म सर्ज) का खतरा बना रहेगा। लोगों को इन खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रधानमंत्री की अपील

प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "टाइफून नंबर 18 ओकिनावा प्रांत के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह 26 तारीख तक ओकिनावा के मुख्य द्वीप क्षेत्र और अमामी क्षेत्र के करीब तेज तीव्रता के साथ पहुंच सकता है।"

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे टीवी, रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से मौसम की नवीनतम जानकारी और स्थानीय प्रशासन के निकासी निर्देशों पर लगातार नजर रखें। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, "यदि आपको जरा सा भी खतरा महसूस हो, तो देर न करें और अपनी सुरक्षा के लिए जितनी जल्दी हो सके आवश्यक कदम उठाएं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →