शनिवार, 14 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अपराध

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली से ट्रेन में पहुँची 1600 किलो सड़े मांस की खेप, रेलवे पुलिस ने की जब्त

जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 1,600 किलोग्राम संदिग्ध और सड़ा हुआ मांस जब्त किया है। यह खेप ट्रेन के जरिए दिल्ली से कश्मीर घाटी लाई गई थी। समाचार एजेंसी…

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली से ट्रेन में पहुँची 1600 किलो सड़े मांस की खेप, रेलवे पुलिस ने की जब्त
(फोटो: IANS)

जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 1,600 किलोग्राम संदिग्ध और सड़ा हुआ मांस जब्त किया है। यह खेप ट्रेन के जरिए दिल्ली से कश्मीर घाटी लाई गई थी। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने मौके पर ही मांस को इंसानी इस्तेमाल के लिए अयोग्य पाया, जिसके बाद इसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली से बडगाम पहुंची ट्रेन के अगले डिब्बे में यह खेप आई है। जब पुलिस टीम पार्सल पॉइंट पर पहुँची, तो वहां सील तोड़ी जा रही थी। टीम ने पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी।

बिना कागजात और फ्रीजर के लाया गया मांस

जांच के दौरान कुल 44 बॉक्स मिले, जिन पर 'बफेलो मीट' लिखा हुआ था। हालांकि, जब एक बॉक्स खोला गया तो अंदर से मांस बरामद हुआ। इस खेप के साथ कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। अधिकारी के अनुसार, ट्रेन से मांस के परिवहन के लिए उचित कागजात अनिवार्य होते हैं, लेकिन इस मामले में वे नदारद थे।

चिंता की बात यह है कि जिस डिब्बे में यह मांस लाया गया, उसमें कोई फ्रीजर सिस्टम भी नहीं था। इसके अलावा, स्लॉटर हाउस का प्रमाण पत्र, पशु चिकित्सा विभाग का सर्टिफिकेट और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का प्रमाण पत्र भी खेप के साथ नहीं था। खेप किसी के नाम पर भी बुक नहीं की गई थी।

मामला दर्ज, मांस को नष्ट किया जाएगा

इन अनियमितताओं के आधार पर पुलिस ने तुरंत धारा 271 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसकी सूचना खाद्य विभाग और तहसीलदार बडगाम को दी गई, जिनकी टीमें भी मौके पर पहुँचीं। अधिकारियों ने पाया कि मांस खाने लायक नहीं है। पुलिस को आशंका है कि इस मांस को घाटी में अलग-अलग जगहों पर बेचने के लिए लाया गया था। अब इस 1,600 किलो मांस को नष्ट कर दिया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →