ईरान से तनाव जल्द खत्म होगा, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष "किसी न किसी तरह, बहुत जल्द खत्म हो जाएगा"। ट्रंप ने यह बात एक साक्षात्कार में कही, जिसकी वीडियो क्लिप शनिवार को…
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष "किसी न किसी तरह, बहुत जल्द खत्म हो जाएगा"। ट्रंप ने यह बात एक साक्षात्कार में कही, जिसकी वीडियो क्लिप शनिवार को उनके प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'रैपिड रिस्पॉन्स 47' पर साझा की गई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इस बातचीत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने की अमेरिकी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष पर अमेरिका का "पूर्ण नियंत्रण" है और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना "अद्भुत काम कर रही है"। उन्होंने यह भी दावा किया, "उस देश की नौसेना, वायु सेना और उनका रडार सिस्टम पूरी तरह नेस्तनाबूद हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके शीर्ष नेताओं को भी खत्म कर दिया गया है।"
समझौता या सैन्य कार्रवाई?
जब उनसे पूछा गया कि यह संघर्ष कैसे खत्म होगा, तो ट्रंप ने दो रास्ते बताए। उन्होंने कहा, "यह युद्ध या तो लड़ाई से या फिर बातचीत के जरिए किसी समझौते से खत्म होगा।" उन्होंने अपनी शर्त स्पष्ट करते हुए कहा, "या तो वे उस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिस पर हम चाहते हैं कि करें। हम चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र न बने।" ट्रंप ने ईरान की आंतरिक राजनीतिक स्थिति को दिक्कतों का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि वहां दो ध्रुव होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि किससे बात की जाए।
पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों की आलोचना
ट्रंप ने अपने धैर्य की सराहना करते हुए पूर्व राष्ट्रपतियों, खासकर बराक ओबामा की आलोचना की। उन्होंने कहा, "हम बहुत नुकसान पहुंचा सकते थे, तबाही मच जाती लेकिन हमने खुद को रोका।" ट्रंप ने ओबामा प्रशासन पर ईरान को 400 मिलियन डॉलर नकद देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका गलत इस्तेमाल हुआ। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले 8 अक्टूबर को उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कहा था कि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है, इसलिए मध्यावधि चुनाव से पहले कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी।
इनपुट: IANS



