Indore News : इस होटल में हुआ था रेप, नगर निगम का चला बुलडोजर | Indore Municipal Corporation’s Bulldozer Ran On The Luxurious Hotel | Patrika News

214
Indore News : इस होटल में हुआ था रेप, नगर निगम का चला बुलडोजर | Indore Municipal Corporation’s Bulldozer Ran On The Luxurious Hotel | Patrika News

Indore News : इस होटल में हुआ था रेप, नगर निगम का चला बुलडोजर | Indore Municipal Corporation’s Bulldozer Ran On The Luxurious Hotel | Patrika News

इंदौर में होटल 25 आवर्स जमींदोज, सर्वानंद नगर में 12 हजार वर्गफीट पर अवैध रूप से बनी थी जी प्लस फोर बिल्डिंग

 

 

इंदौर

Published: April 08, 2022 12:01:51 pm

इंदौर. होटल 25 आवर्स को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम रिमूवल अमले ने आज सुबह से तोडफ़ोड़ शुरू की। सर्वानंद नगर में 12 हजार वर्गफीट के प्लॉट पर अवैध रूप से जी प्लस-4 होटल बनी हुई थी, जिसे पूरी तरह तोडक़र जमींदोज कर दिया गया। होटल अवैध कारोबार का अड्डा बन गई थी। यहां एक नाबालिग युवती के साथ रेप भी हुआ था। इस पर बुलडोजर चलाकर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई।

Indore News : अवैध कारोबार का अड्डा बनी आलीशान होटल पर चला बुलडोजर

निगम रिमूवल विभाग का अमला आज सुबह 7 बजे जोन-13 बिलावली के अंतर्गत आने वाले सर्वानंद नगर पहुंचा। अमले में 8 पोकलेन, 150 से ज्यादा कर्मचारी, भवन अनुज्ञा शाखा के अपर आयुक्त संदीप सोनी, रिमूवल उपायुक्त लता अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी अश्विन जनवदे और भवन अधिकारी अनूप गोयल आदि शामिल थे। इनके साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था। निगम का अमला होटल 25 आवर्स को तोडऩे पहुंचा था जो कि 12 हजार वर्गफीट के प्लॉट पर पूरी तरह अवैध बना था। होटल मनदीप सिंह भाटिया और नवदीप सिंह भाटिया मिलकर चलाते थे, जिन्हें अवैध निर्माण को लेकर कई बार नोटिस जारी हुए। इस होटल में छेडख़ानी, बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने के मामले पिछले दिनों उजागर हुए थे। इस पर पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

अभी मुख्यमंत्री के निर्देश पर जो मुहिम चल रही है, उसी तारतम्य में होटल 25 आवर्स पर पोकलेन-जेसीबी चलाकर तोडऩे की कार्रवाई सुबह 8.30 बजे से शुरू की गई। निगम अमले ने एक साथ पांच पोकलेन होटल पर चलाई और महज एक घंटे में होटल का काफी कुछ हिस्सा तोड़ दिया। मौके पर मौजूद भवन अधिकारी गोयल का कहना है कि तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शाम तक चलेगी, क्योंकि होटल को पूरी तरह जमींदोज किया जा रहा है। अवैध रूप से बनी होटल तोडऩे को लेकर कई बार नोटिस दिए, लेकिन संचालकों ने स्वयं तोडफ़ोड़ नहीं की। होटल में अवैध गतिविधियां अलग संचालित होती है, इसलिए आज होटल को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई।

Indore News : अवैध कारोबार का अड्डा बनी आलीशान होटल पर चला बुलडोजर45 कमरे, रेस्टोरेंट और पार्टी हॉल होटल में बेसमेंट के साथ ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन मंजिलें और बना ली गई थीं। होटल में 45 कमरे, रेस्टोरेंट, पार्टी करने के लिए बड़ा हॉल और टेरेस पर रेस्टोरेंट बना लिया गया था। निगम के सर्वानंद नगर में नक्शे मंजूर न करने पर यह निर्माण पूरी तरह से अवैध थे। इसलिए इन्हें तोडऩे की कार्रवाई निगम ने की। यह निर्माण तकरीबन 60 हजार वर्गफीट में किया गया था। हालांकि तोडफ़ोड़ से पहले होटल संचालक और परिवार के लोगों ने कार्रवाई रूकवाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
Indore News : अवैध कारोबार का अड्डा बनी आलीशान होटल पर चला बुलडोजरनहीं निकालने दिया सामान होटल पर तोडफ़ोड़ करने से पहले निगम अफसरों ने होटल में से सामान नहीं निकालने दिया, क्योंकि सामान निकालने के चक्कर में कार्रवाई को लेकर देरी हो रही थी। साथ ही होटल संचालक कार्रवाई रूकवाने के लिए प्रयास अलग कर रहा था। इसलिए निगम अफसरों ने देर नहीं की और होटल पर पोकलेन चलवाना शुरू किया। बताया जाता है कि होटल में कुछ लोग ठहरे हुए थे, जिन्हें तोडफ़ोड़ के पहले निकाल दिया गया था।
Indore News : अवैध कारोबार का अड्डा बनी आलीशान होटल पर चला बुलडोजरअवैध कारोबार का अड्डा बन गई थी होटल अवैध कारोबार का अड्डा बने होटल 25 आवर्स में लगातार अवैध गतिविधि संचालित हो रही थीं। यहां एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार भी हुआ था, जिस पर पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
चौंकाने वाली बात ये भी है कि ये कॉलोनी जमीन के जादूगर बॉबी छाबड़ा के हस्तक्षेप वाली गृह निर्माण संस्था ने काटी थी, जो पूरी तरह से अवैध है। औद्योगिक जमीन पर निगम की आंखों के सामने बिना नक्शे के पूरी आवासीय कॉलोनी बस गई। सबसे बड़ी बात ये है कि होटल 12 प्लॉट्स को मिलाकर बनाई गई थी, जो निगम के बिलावली जोन के ठीक सामने बनी हुई थी। होटल संचालक लोकल आईडी पर ही कमरे बुक कर रहे थे, जिससे अवैध गतिविधि को बढ़ावा मिल रहा था। पुलिस ने दो बार कार्रवाई भी की, लेकिन होटल संचालक बाज नहीं आए। बवाल उस वक्त हो गया, जब एक नाबालिग लडक़ी ने भंवरकुआं थाने पर होटल में रेप की शिकायत की। उसने खुलासा किया कि होटल में रेप के साथ में उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने सवाल खड़े किए कि होटल में कमरा कैसे मिल गया। यहां लडक़ा-लड़कियों के आने जाने का सिलसिला बना रहता था।
newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News