शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

जानिए भारत की सबसे सस्ती 5G phone जिसकी कीमत 2,500 रुपये के करीब हो सकती है?

Jio 5G phone के बेस मॉडल 2,500 रुपये तक की कीमत पर बेचे जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार जियो की योजना 20 से 30 करोड़ 5जी फोन बनाने की है।

जानिए भारत की सबसे सस्ती 5G phone जिसकी कीमत 2,500 रुपये के करीब हो सकती है?

Jio 5G phone के बेस मॉडल 2,500 रुपये तक की कीमत पर बेचे जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार जियो की योजना 20 से 30 करोड़ 5जी फोन बनाने की है। बताया गया है कि रिलायंस जियो का ‘2G-मुक्त भारत’ अभियान के तहत ये मोबाइल फोन लेकर आएगी और कंपनी का पहला टारगेट ऐसे लोग होंगे जो अभी तक फीचर फोन या 2जी नेटवर्क को यूजर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

Jio Android SmartPhone को लेकर जहां यह कहा गया है कि इस साल के अंत यानि दिसंबर महीने तक कंपनी अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती है। वहीं Jio 5G phone के लिए अगले साल 2021 का इंतजार करना होगा। जियो का आने वाला एंडरॉयड स्मार्टफोन 4G सपोर्ट करेगा और इसकी कीमत 4,000 रुपये के करीब होगा। खबर के अनुसार Jio की प्लानिंग अगले दो सालों में 200 मिलियन स्मार्टफोन बनाने की है।

jio non fiiii

Reliance Jio ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी की 5G नेटवर्क तैयार है और भारत में 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही इसकी शुरुआत कर देगी। आशा है कि 2021 तक भारत में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए उपलब्ध हो जाएगा और उसके बाद सर्विस भी शुरू हो जाएगी। 5जी घोषणा करते वक्त अंबानी ने साफ तौर पर कहा है कि जियो 5जी नेटवर्क पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने Google के साथ मिलकर अपना खुद का 5G Smartphone बनाने की भी बात कही। कंपनी ने फोन के नाम को तो अभी पर्दे में ही रखा है लेकिन यह जरूर कहा कि यह फोन Made In India होगा।

jio non

अब तक जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार फोन में 5 इंच से बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यूजर फ्रेंडली होने के चलते इस फोन में शार्टकट गूगल असिस्टेंट बटन दिया जा सकता है। फोन एंडरॉयड गो ओएस पर लॉन्च हो सकता है और इसी लिए फोन में 2 जीबी तक की रैम मैमोरी दी जा सकती है। आशा है कि फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट कम से कम 256 जीबी तक का होगा। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल तक का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए जियो 5जी फोन में 3,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े:क्या त्यागपत्र देने के बाद सरकारी नौकरी दोबारा पाई जा सकती है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →