गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भारतीय चुनाव इतिहास में अब तक कौन सा सांसद सबसे कम उम्र में चुनाव जीत कर सांसद बना ?

भारत एक लोकतांत्रिक देश है. जहां की सरकार लोगों द्वारा चुनी जाती है. प्रत्येक 5 वर्ष के बाद लोकसभा के चुनाव होते हैं.

भारतीय चुनाव इतिहास में अब तक कौन सा सांसद सबसे कम उम्र में चुनाव जीत कर सांसद बना ?

भारत एक लोकतांत्रिक देश है. जहां की सरकार लोगों द्वारा चुनी जाती है. प्रत्येक 5 वर्ष के बाद लोकसभा के चुनाव होते हैं. जिनमें जीतने वाले नेता को सांसद कहते हैं क्योंकि वह देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में बैठता है. लोकसभा का सदस्य चुना हुआ प्रतिनिधि होता है. कुछ लोगों की राजनीति में बहुत रूचि होती है, इसी कारण राजनीतिक इतिहास से संबंधित उनके मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि भारतीय चुनाव इतिहास में अब तक कौन सा सांसद सबसे कम उम्र में चुनाव जीत कर सांसद बना ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
Keonjar MP Chandrani Murmu
चंद्राणी मुर्मू

सांसद की उम्र संबंधित योग्यता -

भारत में 2 तरह के सांसद होते हैं. एक वो जो जनता द्वारा चुने जाते है. इसके लिए न्यूनतम 25 वर्ष की उम्र होना अनिवार्य हैं. ये सांसद लोकसभा या निचले सदन के सदस्य होते हैं. इसके अलावा राज्यसभा के सदस्यों को भी सांसद कहा जाता है. इनका चनाव नहीं होता है, बल्कि इनको उसके क्षेत्र के विधानसभा और लोकसभा के सदस्य मनोनीत करते हैं. मनोनीत सदस्य राज्यसभा के सदस्य होते हैं. राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र 30 वर्ष होती है.

Yogi Adityanath
योगी आदित्यानाथ

भारतीय चुनाव इतिहास में सबसे कम उम्र का सांसद-

लोकसभा के सदस्य की बात करें, तो इनकी न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होती है. भारत में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का सौभाग्य 17 वीं लोकसभा के चुनाव में चंद्राणी मुर्मू को प्राप्त हुआ. ये महज 25 वर्ष की आयु में सांसद चुनी गई. ये केंझार लोकसभा सीट से चुनी गई. पेशे से चंद्राणी मुर्मू एक इंजीनियर हैं. इऩ्होंने बीजू जनता दल की तरफ से चुनाव लड़ा था. सबसे कम उम्र के सांसदों की लिस्ट में इसका नाम दूसरे नंबर पर आता हैं नंदीग्राम सुरेश जो 26 वर्षीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक बन गया है. इसके अलावा वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी 26 वर्ष की आयु में सांसद होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.

यह भी पढ़ें:राज्यपाल को पेंशन कौन देता है भारत सरकार या राज्य सरकार ?

भारत में पहले आम चुनाव 1951-52 में हुए थे. इसके अलावा अगर राज्यसभा की बात करें, तो इसे उच्च सदन भी कहा जाता है, इसका सदस्य बनने के लिए कम से कम 30 वर्ष की आयु पूरी करना आवश्यक है. राज्यसभा में कम उम्र की बात करें, तो अनुभव मोहांती सबसे कम उम्र की राज्यसभा सदस्य बनी. जून, 2014 में इनको राज्यसभा का सदस्य नियुक्त किया गया.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →