India vs Sri Lanka 3rd T20I Match Live updates India vs Sri Lanka 3rd T20I Live: श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया h3>
India vs Sri Lanka 3rd T20I Live: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में चार बदलाव और श्रीलंका की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में 68 रन लुटाए। संजू सैमसन और रोहित शर्मा भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।
भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है, क्योंकि मेजबान टीम ने मेहमान टीम श्रीलंका को पहले लखनऊ और फिर धर्मशाला में ही खेले गए मैच में बुरी तरह हराया था। अब भारतीय टीम की निगाहें, लगातार तीसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल करने पर होंगी।
Sun, 27 Feb 2022 08:55 PM
ओपनिंग के लिए सैमसन और रोहित उतरे
कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी क्रम में एक बार फिर बदलाव किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन उनके साथ ओपनिंग के लिए उतरे हैं। भारत को तीसरा मैच जीतने के लिए 147 रन बनाने हैं।
Sun, 27 Feb 2022 08:45 PM
श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 146 रन
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शनाका की फिफ्टी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। शनाका ने 38 गेंद में 74 रन बनाए। शनाका और चमिका के बीच छठे विकेट के लिए 47 गेंद में 86 रन की साझेदारी हुई।
Sun, 27 Feb 2022 08:33 PM
कप्तान शनाका ने लगाई फिफ्टी
श्रीलंका के कप्तान ने कप्तानी पारी खेलते हुए तीसरे मैच में फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
Sun, 27 Feb 2022 08:17 PM
15 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 78/5
तीसरे मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी धराशाई हो गई है। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं। 15 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं।
Sun, 27 Feb 2022 08:02 PM
आधी टीम लौटी पवेलियन
श्रीलंका की आधी टीम 12.1 ओवर में पवेलियन लौट गई। पांचवीं सफलता भारत को हर्षल पटेल ने दिलाई, जब उन्होंने दिनेश चांदीमल को 25 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उनका कैच वेंकटेश अय्यर ने पकड़ा।
Sun, 27 Feb 2022 07:52 PM
श्रीलंका की आधी पारी समाप्त
श्रीलंका की टीम की हालत तीसरे टी20 मैच में काफी खराब दिखी है, क्योंकि टीम 10 ओवर में सिर्फ 43 रन बना सकी और 4 विकेट भी खो दिए।
India vs Sri Lanka 3rd ODI Match LIVE Score
Ind vs SL 3rd T20I match live commentary
Sun, 27 Feb 2022 07:41 PM
भारत को मिली चौथी सफलता
भारतीय टीम को चौथी सफलता रवि बिश्नोई ने दिलाई। उन्होंने जानिथ लियानगे को 9 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वे उनकी गुगली को पढ़ नहीं सके।
Sun, 27 Feb 2022 07:31 PM
6 ओवर में महज 18 रन
श्रीलंका की टीम ने 6 ओवर के पावरप्ले में महज 18 रन बनाए और तीन अहम विकेट खोए।
Sun, 27 Feb 2022 07:22 PM
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को खराब शुरुआत मिली। मेहमान टीम ने अपने तीन विकेट पहले चार ओवर में खो दिए। श्रीलंका को तीसरा झटका चरिथ असलंका के रूप में लगा जो 4 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हुए।
Sun, 27 Feb 2022 07:10 PM
श्रीलंका को दूसरा झटका लगा
पहले ही ओवर में पहला विकेट और दूसरे ओवर में श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट खोया। पथुम निसंका भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान पर प्रहार करना चाहते थे, लेकिन वे 5 रन बनाकर आवेश की गेंद पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट हो गए।
Sun, 27 Feb 2022 07:05 PM
श्रीलंका को पहला झटका लगा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा, जब दनुश्का गुणाथिलका बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Sun, 27 Feb 2022 06:56 PM
रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तानी दिग्गज शोएब मलिक को पीछे छोड़ा है।
Sun, 27 Feb 2022 06:41 PM
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसंका, दनुष्का गुणाथिलका, चरिथ असलंका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), जनिथ लियानगे, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुश्मांथा चमीरा, जेफ्री वांडरसे, बिनुरा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा।
इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आवेश खान।
Sun, 27 Feb 2022 06:38 PM
श्रीलंका ने 2, भारत ने किए 4 बदलाव
India vs Sri Lanka 3rd T20I Match LIVE: तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका की टीम ने दो और भारतीय टीम ने 4 बदलाव किए हैं। भारत ने ईशान किशन (बाहर हो गए) के अलावा भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया है, जबकि रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को मौका दिया है।
Sun, 27 Feb 2022 06:34 PM
श्रीलंका ने टॉस जीता
भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Sun, 27 Feb 2022 05:53 PM
ईशान किशन हुए बाहर
धर्मशाला में खेले जाने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका ईशान किशन के रूप में लगा, जो कनकशन के कारण तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। उनको दूसरे मैच के दौरान सिर पर गेंद लगी थी।