सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का चौथा मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पाँच मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज मुंबई में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का चौथा मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पाँच मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज मुंबई में खेला जाएगा। इससे पहले खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज नें शानदार जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला टाई रहा था। india vs west indies भारत को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में जीतना होगा यह मुकाबला पिछला मैच हार चुकी भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। पांच मैचों की सीरीज में अभी तक 3 वनडे खेले जा चुके है जिसमें दोनों टीमों को एक-एक जीत हासिल हुई है जबकी दूसरा मुकाबला टाई रहा था। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को हार जाती है तो फिर सीरीज बचाने के लिए टीम को हर हाल में पांचवा मुकाबला जीतना ही होगा। india vs west indies विराट कोहली चल रहे है शानदार फार्म में सीरीज में खेले गए तीन वनडे मुकाबलों में तीन शतक जड़कर कप्तान विराट कोहली नें एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तीन वनडे में शतक लगाकर विराट कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। अगर वह आज भी एक और शतक लगाते है तो वह एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगें। india vs west indies india vs west indies गेंदबाजों को दिखाना होगा दम भारतीय गेंदबाजों नें सीरीज में अभी तक काफी रन लुटाए है। जिसके कारण वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में कामयाब हुए है। टीम को समझना होगा की वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शानदार फार्म में चल रहे है। अगर गेंदबाजों नें उन्हें नहीं रोका तो वह टीम के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगे। भारत को शुरुआत में विकेट जल्दी चटकाने होगें और बड़ी पार्टनरशिप होने से रोकना होगा।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →