शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

भारत और श्रीलंका की भिड़ंत आज ।

आईसीसी विश्व कप में लगातार तीन जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका टीम के खिलाफ लय जारी रखने उतरेगी ।

भारत और श्रीलंका की भिड़ंत आज ।
आईसीसी विश्व कप में लगातार तीन जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका टीम के खिलाफ लय जारी रखने उतरेगी । सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। टूर्नामनेट में श्रीलंका का प्रदर्शन अभी तक बेहद खराब रहा है । श्रीलंका ने अब तक तीन मैच खेले है और सभी में ही हार का सामना करना पड़ा है । श्रीलंका का लक्ष्य भी भारत को हराकर अपनी जीत का खाता खोलने का रहेगा । भारतीय टीम का पलड़ा अब तक भारी श्रीलंका के खिलाफ हर लिहाज से भारत टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है । शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने पिछली चार एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय सीरीज जीती है । टीम ने इस दौरान घरेलू जमीन पर श्रीलंका और वेस्टइंडीज का शानदार जीत के साथ सफाया किया है । इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप क्वालीफायर और चतुष्कोणीय सीरीज के फाइनल में हराया । विश्व कप के पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम ने मेजबाज इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की । बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय शीर्षक्रम लड़खड़ा गया था । ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एक बार फिर लय में आने की कोशिश करनी होगी । सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधना और कप्तान मिताली राज पर बड़ा स्कोर बनाने का सबसे ज्यादा जिमेदारी रहेगी । पूनम राउत अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रही है । हरमनप्रीत कौर और मोना मेशराम को बड़ी पारियां खेलनी होगी । एकता बिष्ट पर निगाहें पाकिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने जबरदस्त गेंदबाजी की और पांच विकेट चटाकए । बीच के ओवरों में स्पिनर दीप्ती शर्मा ने भी उम्दा गेंदबाजी की। पूनम यादव और हरमनप्रीत कौर ने भी गेंद से प्रभावी प्रदर्शन किया है । श्रीलंका का लक्ष्य श्रीलंका टीम को पहली जीत का इंतजार है। श्रीलंका को बल्लेबाजी में सबसे अधिक उमीदें चामरी अट्टापट्टू से है । उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रनो की अर्धशतकीय पारी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 रनो की नाबाद पारी खेली थी।
NJ

Neha Jangra

नेहा जांगड़ा News4Social की बिज़नेस संवाददाता हैं। वे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों को कवर करती हैं, और आर्थिक मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →