सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा कौन -सा देश है जहां आपको एक भी सांप नहीं मिलेंगे?

शिव भगवान के गले से लिपटे सांप की पूजा भारतवर्ष काफी समय से होती है। संस्कृति के देश भारत में तो सांप को शिव भगवान का दूत माना जाता है।

ऐसा कौन -सा देश है जहां आपको एक भी सांप नहीं मिलेंगे?

शिव भगवान के गले से लिपटे सांप की पूजा भारतवर्ष काफी समय से होती है। संस्कृति के देश भारत में तो सांप को शिव भगवान का दूत माना जाता है। जहां भारत ब्राज़ील जैसे देशों में सांप की तादाद बहुत ज्यादा है। वही आपको बताना चाहेंगे की एक ऐसा भी देश है जहां आपको एक भी सांप देखने को नहीं मिलेगा। आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां एक भी सांप मौजूद नहीं है। इसके पीछे का कारण जनने की कोशिश करें तो सांप इस सन्दर्भ में एक पौराणिक कथा काफी ही विख्याता है। सेंट पैट्रिक नामक एक संत ने आयरलैंड में ईसाई धर्म को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक साथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस काम को अंजाम दिया। जबकि वैज्ञानिकों के मुताबिक आयरलैंड में कभी सांप नहीं थे।

विज्ञापन
R3S3nwmzuXeYnRxKfqzokf


इसी के साथ जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं है, जिससे यह पता चले कि आयरलैंड में कभी सांप पाए जाते थे। इस सन्दर्भ में एक और बात समाने आती है की आयरलैंड में सांप नहीं पाए जाने का सबसे बड़ा कारण यह है की इस देश में काफी ज्यादा ठंड के कारण वो विलुप्त हो गए। तब से यही मान लिया गया कि ठंड के कारण ही यहां सांप नहीं पाये जाते हैं।

105597048 snakes8

आयरलैंड के बारे में यह भी सुन्ना जाता है की आज के वक़्त धरती पर जितने भी ध्रुवीय भालू जीवित हैं, अगर उनके पूर्वजों का पता लगाने की कोशिश करें तो ये सभी आयरलैंड में 50 हजार साल पहले जीवित एक भूरी मादा भालू के बच्चे हैं। इसी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक' , जो 14 अप्रैल, 1912 को समुद्र में डूब गया था। इस जहाज को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में इस भव्य जहाज का निर्माण किया गया था।

यह भी पढ़ें : जाने क्या था भगवान राम के धनुष का नाम?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →