बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

विश्व में कितने देशों में हिंदी पढ़ाई जाती है ?

हिंदी भाषा भारत के बड़े हिस्से में बोली जाती है. भारतीय की राजधानी के दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में तो हिंदी भाषी क्षेत्र ही माना जाता है.

विश्व में कितने देशों में हिंदी पढ़ाई जाती है ?

हिंदी भाषा भारत के बड़े हिस्से में बोली जाती है. भारतीय की राजधानी के दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में तो हिंदी भाषी क्षेत्र ही माना जाता है. काफी लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि अंग्रेजी भाषा को सिखना बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी भाषा का भी अपना विशेष महत्व है. भारत ही नहीं भारत के बाहर कई देशों में हिंदी भाषा को बोला जाता है तथा कई विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा की पढ़ाई होती है.

विज्ञापन
68416 qmjqytntxq 1505384476
हिंदी

विश्व के कितने देशों में हिंदी -

विश्व में हिंदी भाषा का भी अपना विशेष महत्व है. अगर हिंदी भाषा के पढ़ाने की बात करें, तो विश्व के 150 से अधिक देशों के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा की पढ़ाई कराई जाती है. इससे आप हिंदी भाषा के महत्व का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं. हिंदी हमारी राजभाषा है. जिसको राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कई बार मांग भी उठाई जाती रही है. हिंदी भाषा को भारत में राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले या नहीं यह तो अलग बात है, लेकिन विश्व में हिंदी भाषा का प्रचार तेजी से हो रहा है.

hindi diwas
हिंदी

हिंदी भाषा का प्रचार तेजी से हो रहा है. वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया का अपना ही महत्व है. सोशल मीडिया पर टाईप करने वाला हर 5 वां यूजर हिंदी भाषा में ही टाईप करता है. हिंदी भाषा के महत्व को देखते हुए ही गुगल भी हिंदी एप लांच कर चुका है. इसके अलावा ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में भी हिंदी शब्दों के जुड़ने का क्रम लगातार जारी है. हिंदी भाषा पूरे विश्व में लगभग 258 मिलीयन लोगों की मातृभाषा है. एशिया महाद्ववीप से बाहर फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है.

यह भी पढ़ें: लेखक बनने की तैयारी किस class के बाद शुरू करनी चाहिएं ?

1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी ने संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को पहली बार हिंदी में संबोधित किया था. हिंदी भाषा के महत्व के प्रचार के लिए ही भारत में प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों के मन में अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान पैदा हो. इसके साथ ही वे हिंदी बोलते हुए गर्व महसूस कर सकें.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →