शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद, 2 हुए घायल

नक्सलियों ने एक फिर अपने नापाक मंसूबों की ज़द में आकर BSF के जवानों को निशाना बनाया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद, 2 हुए घायल

नक्सलियों ने एक फिर अपने नापाक मंसूबों की ज़द में आकर BSF के जवानों को निशाना बनाया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में BSF के चार जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, दो जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल, मुठभेड़ अभी जारी है।

विज्ञापन

नक्सलियों की नापाक करतुत सामने आई है। छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में BSF की 114वीं बटालियन को निशाना बनाया है। जवानों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ सुबह 11.45 बजे शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए बीएसएफ़ के चार जवानों शहीद हो गए और दो जवान घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हुए हैं। ये ख़बर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।

लगातार निशाना बना रहे हैं नक्सली
आपको बता दें कि हाल ही में नक्सलियों ने कई हमले किए हैं। जिसमें आम नागरिक और जवान दोनों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले होली के अवसर पर नक्सलियों ने बीजापुर में आम नागरिकों को निशाना बनाया था। तब नक्सलियों ने एक IED ब्लास्ट कर वाहन को भी उड़ा दिया था, जिसमें क़रीब 9 लोग घायल हुए थे। वहीं, 18 मार्च को दंतेवाड़ा में भी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया था. तब हमले में एक जवान शहीद हुआ था।

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →