गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

HRD मिनिस्ट्री ने गुरु पूर्णिमा पर छात्रों से 'सेल्फी विद गुरु' अभियान का हिस्सा बनने के लिए कहा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 15 जुलाई को 'सेल्फी विद गुरु' एक अभियान शुरू किया है।

HRD मिनिस्ट्री ने गुरु पूर्णिमा पर छात्रों से 'सेल्फी विद गुरु' अभियान का हिस्सा बनने के लिए कहा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 15 जुलाई को 'सेल्फी विद गुरु' एक अभियान शुरू किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों से एक गुरु के साथ एक सेल्फी क्लिक करके और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #SelfiewithGuru हैशटैग के साथ अपलोड करने के लिए कहा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यदि लोग किसी के साथ अपनी सेल्फी प्रकाशित करते हैं, जिसे वे अपना गुरु मानते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, तो यह भावना भारत के गुरु-शिष्य संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा।" हिंदी में रिकॉर्ड किए गए संदेश में उन्होंने कहा,"गुरु कोई भी हो सकता है जिसने आपको जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया हो।"

https://twitter.com/HRDMinistry/status/1150655896311066625

क्या होती है गुरु पूर्णिमा?

गुरु पूर्णिमा शिक्षकों को समर्पित दिन है। यह हिंदू और बौद्ध धर्म में मनाया जाता है। यह पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इस वर्ष यह दिन 16 जुलाई को पड़ रहा है।

HRD 1

यह भी पढ़ें: जानिये क्यों वर्ल्ड कप में बेन स्टोक्स के पिता न्यूज़ीलैंड का समर्थन कर रहे थे?

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। कई लोग मानते हैं कि इस दिन भगवान शिव आदियोगी बने। यह हिंदू धर्म के महाकाव्य - महाभारत के लेखक - वेद व्यास की जयंती को भी चिह्नित करता है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →