शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

2021 मेष राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा?

वर्ष 2020 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इसमें अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं।

2021 मेष राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा?

वर्ष 2020 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इसमें अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। लोग कोरोना महामारी और अन्य नकारात्कमताओं को भूलकर नए साल 2021 का नई उम्मीदों के साथ स्वागत करने को तैयार हैं। हर कोई साल 2020 के कटु अनुभवों से सीखते हुए नए साल में कुछ बेहतर की उम्मीद कर रहा है। नववर्ष 2021 के पहले माह जनवरी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मेष राशि के जातकों के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। नववर्ष 2021 में मेष राशि के जातक अपने दोस्तों तथा परिजनों के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थल की सैर पर जा सकते हैं। इस माह में आप के अंदर आत्मविश्वास होगा, जिससे आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
rashifal 1

नया साल 2021 नई उम्मीदों के साथ दस्तक देने वाला है। नववर्ष में मेष राशि के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। आप के अंदर नए साल में अपनी लव लाइफ, बिजनेस, करियर, शिक्षा और सेहत को लेकर कई सवाल होंगे। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए नया साल कैसा रहेगा। उनके जीवन में 10 महत्वपूर्ण बदलाव कौन से होने वाले हैं।

  1. नए साल में मेष राशि वालों पर शनि देव मेहरबान रहेंगे, इसलिए यह साल आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक जीवन खुशहाल रहेगा।
  2. नववर्ष में आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, जिससे आप प्रसन्न-चित्त रहेंगे। बहुत समय से अटकी हुई कोई योजना पूर्ण हो जाएगी, जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा।
astrological consultancy services 500x500 1
  1. इस वर्ष गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में होंगे, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी को फायदा पहुंचेगा। कई मानसिक परेशानियां भी दूर होंगी।
  2. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। अच्छे धन लाभ के स्रोत जुड़ेंगे। साल के अंतिम महीनों में अत्यधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। बाद में ठीक हो जाएगी।
  3. इस वर्ष वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाए रखें। संतान को उपलब्धि हासिल होगी, जिससे दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। संतान का योग भी बन रहा है।

यह भी पढ़े:क्या मंगल-शनि की युति हानिकारक होती है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →