मिथुन राशि वालों के लिए 2021 कैसी रहेगी?
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, यह द्विस्वभाव राशि हैं जिससे इनका स्वभाव दोहरा किस्म का होता हैं क्योंकि यह तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं और…
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं, यह द्विस्वभाव राशि हैं जिससे इनका स्वभाव दोहरा किस्म का होता हैं क्योंकि यह तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं और अगर निर्णय ले भी लेते हैं तो जल्दी ही बदलने भी लगते हैं। यह शीघ्र अति शीघ्र परिवर्तन करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे लोगों को नए-नए स्थानों पर आना-जाना बहुत पसंद होता हैं। यह अधिकतर असमंजस वाली स्थिति में आ जाते हैं और दूसरों की बातों में भी आकर अपने विचारों को बदल भी लेते हैं। ये लोग समझदार बहुत होते हैं और इन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक होता हैं। इस वर्ष शनि ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा हैं और राहु द्वादश भाव में गोचर करेगा जिससे इस वर्ष अपने खर्चे का अधिक ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशिफल 2021- आर्थिक स्थिति
इस वर्ष के शुरुआत मे कोई कमिशन या ब्याज के काम से आमदनी हो सकती है। आपको किसी को धन देने का कोई वादा नहीं करना हैं न ही धन को लेकर दिखावे के चक्कर मे अधिक पैसा खर्च करें। इस वर्ष मार्च के बाद आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। अगर आप कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो मई से पहले या अक्तूबर के पश्चात ही कोशिश करें, तभी लाभ होगा।

मिथुन राशि के लिए घर या वाहन लेने का सपना इस वर्ष पूरा होगा और अगर आपको लोन की भी आवशयकता हैं तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। इस वर्ष अपने घर की साज-सजावट पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। अगर आप संगीत या मीडिया से जुड़ा कोई काम कर रहे है तो इस वर्ष में अच्छी आय हो सकती है। आपको पिता से भी आर्थिक मदद मिलेगी और पुराने निवेश से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी।

मिथुन राशिफल 2021- करियर, जॉब और बिजनेस
इस वर्ष शनि का प्रभाव आपके व्यवसाय भाव में बना रहेगा, जिससे कार्य व व्यापार को लेकर सावधानी रखनी होगी, क्योंकि यह शनि इस साल अनुशासन और मेहनत अधिक मांग रहे हैं, तभी सभी कार्य सुचारु रूप से चलते रहेगे। इसी वर्ष मई से अक्टूबर तक का समय बहुत सावधानी के साथ चलने का रहेगा। क्योंकि इस समय में आपको नये प्रोजेक्ट में काम मिलते-मिलते रह जाएगा या किसी वजह से रुकावट आ जाएगी, जिससे बहुत ही संभलकर चलने वाला समय रहेगा। वर्ष मध्य में कोई बंद किया हुआ व्यापार फिर से शुरू हो सकता है या कोई छोड़ी हुई नौकरी दोबारा मिल सकती है।
यह भी पढ़े:काम में आ रही अड़चन को ठीक करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?



