शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

वही बनते हैं धनवान, जो करते हैं शास्त्रों में वर्णित उपाय

ज़िन्दगी में हर कोई अमीर बनना चाहता है। अमीर बनने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है।

वही बनते हैं धनवान, जो करते हैं शास्त्रों में वर्णित उपाय

ज़िन्दगी में हर कोई अमीर बनना चाहता है। अमीर बनने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है। अगर मेहनत के साथ-ग्रहों के योग को भी ध्यान में रखकर काम किया जाए तो काम तो सफल होगा ही साथ में पैसे में भी काफी वृद्धि होगी।

विज्ञापन

शास्त्रों में किसी भी काम को करने और उस काम से होने वाले लाभ के बारें में बताया गया है। आज शास्त्रों में लिखित उन्ही कुछ चीज़ों के बारें में जानेंगे जिनसे हम धनवान बन सकते हैं।

शास्त्रों में आय में वृद्धि के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। आप अपनी इनकम में वृद्धि के लिए मंत्रों का जप कर सकते हैं। नियमित स्फटिक माला से 'ओम श्रीं महालक्ष्मयै नमः' मंत्र का जप करें। इस जाप को करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आप पर धन की वर्षा करती है।

धन में वृद्धि के लिए रत्न और माला भी धारण किया जा सकता है। आप चाहें तो इसके लिए माणिक्य, मोती और मूंगा धारण कर सकते हैं। रत्न धारण करते ध्यान रखें कि आपकी राशि के साथ किसके संबंध अधिक बेहतर हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको धनवान बनने से कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती है।

वही बनते हैं धनवान, जो करते हैं शास्त्रों में वर्णित उपाय

एक मुखी रुद्राक्ष और ग्यारह मुखी रुद्राक्ष भी धन वृद्धि में सहायक होता है। आप चाहें तो इन्हें धारण कर सकते हैं। इस रुद्राक्ष को पहनने से आपके बिजनेस, काम और नौकरी में कोई परेशानी नहीं आयेगी। जब परेशानी नहीं होगी तो आप तरक्की की राह पर चलोगे। जिससे आपको धन प्राप्ति होगी।

धन बाधा दूर करने के लिए चावल, दूध और चांदी का दान कर सकते हैं। दान करना शास्त्रों में शुभ माना गया है। जब हम किसी को कुछ देंगे, किसी की कुछ मदद करेंगे तो हमें जरूर उपरवाला उसका दुगुना देगा।

शुक्रवार के दिन लाल वस्त्र में जटा वाला नारियल जल में प्रवाहित करने से धन आगमन में आने वाली बाधा दूर होती है। यह विधि करने से आपको धनी होने से कोई नहीं रोक सकता है।

यह भी पढ़ें: यहाँ समझे क्या हैं Income Tax की नई और पुरानी कर दरें.

कनकधारा स्तोत्र और लक्ष्मी स्तोत्र धन वृद्धि के लिए यह दो स्तोत्र बहुत ही लाभपद्र माने जाते हैं। इन्हें नियमित पढना चाहिए।

नियमित कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आय में वृद्धि के साथ बरकत भी आती है।

बुधवार या शुक्रवार के दिन किन्नर मिल जाए तो उन्हें दान दें और उनसे आशीर्वाद स्वरूप एक सिक्का मांग लें और इसे हमेशा अपने पर्स में रखें।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →