बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने OBC कैटेगरी के कितने लोगों को उम्मीदवार बनाया ?

पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर गर्मजोशी का माहौल बना हुआ है. ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही हैं तथा बीजेपी भी इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने OBC कैटेगरी के कितने लोगों को उम्मीदवार बनाया ?

पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर गर्मजोशी का माहौल बना हुआ है. ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही हैं तथा बीजेपी भी इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने का दावा कर रही हैं. बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगें, इसकी घोषणा चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई है. इसी के साथ पश्चिम बंगाल में पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है. जिसमें राजनैतिक दृष्टि से किस उम्मीदवार को टिकट देना सही रहेगा इसका जोड़ घटा करने के बाद तृणमूल कांग्रेस जो की ममता बनर्जी की पार्टी है, ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई हैं.

विज्ञापन
115557259 c6cea83b 30f4 4ce1 81e5 04eca564bcb4
ममता बनर्जी

चुनाव में टिकट देते हुए उम्मीदवार के वर्ग या कैटेगरी का भी बहुत ध्यान रखा जाता है. जहां तक तृणमूल कांग्रेस की बात है, तो पार्टी की तरफ से OBC कैटेगरी के 7 प्रतिशत उम्मीदवारों को इस बार विधानसभा में चुनाव के लिए टिकट दिया गया है. जिससे OBC कैटेगरी के 19 उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगें.

All India Trinamool Congress gets National Party Status 1
तृणमूूल कांग्रेस

अगर तृणमूल कांग्रेस के टिकट को लेकर फैसले की बात करें, तो पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण 80 साल से ज्यादा के किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं दी गई. इसके साथ ही पिछले चुनाव में विधायक चुने गए 27 नेताओं के भी पार्टी की तरफ से टिकट काटें गए हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है ?

ममता बनर्जी की तरफ से कहा गया है कि इस बार चुनाव में खेला होबे, देखा होबे, जीता होबे (खेलेंगे, लड़ेंगे और हम जीतेंगे) के साथ हम आगे बढ़ेंगे. पार्टी ने सूची जारी करने में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है. जिसमें 18 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए गए हैं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →