मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

uttarakhand में कितने सैनिक स्कूल है?

उत्तराखंड में सबसे बड़े सैनिक स्कूल घोड़ाखाल है अगर बात की जाए सैनिक स्कूल की तो वहां एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

uttarakhand में कितने सैनिक स्कूल है?

उत्तराखंड में सबसे बड़े सैनिक स्कूल घोड़ाखाल है अगर बात की जाए सैनिक स्कूल की तो वहां एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं तो तैयारी कर लीजिए। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा अगले साल 5 जनवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए कहां-कहां केंद्र बनाए गए हैं। ये भी जान लीजिए, उत्तराखंड में अल्मोड़ा, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी, घोड़ाखाल, पिथौरागढ़, रुड़की, रुद्रपुर और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वो बच्चे एडमिशन ले सकेंगे, जो कक्षा पांच पास कर चुके हैं, और कक्षा छह में एडमिशन लेना चाहते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा छह में कुल 65 सीटें हैं। सैनिक स्कूल में छात्रों के साथ ही छात्राएं भी एडमिशन ले सकती हैं। छात्राओं के पास सैनिक स्कूल चिंगचिप में एडमिशन लेने का ऑप्शन है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 67 परसेंट सीटें उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के लिए आरक्षित हैं। यानि यहां के बच्चों के लिए सैनिक स्कूल में दाखिले के ज्यादा मौके हैं। बाकि 33 परसेंट सीटों पर दूसरे राज्यों और संघशासित प्रदेशों के छात्र एडमिशन ले सकते हैं।

uttarakhand non fiiii

एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरना होगा। सैनिकस स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट sainikschooladmission.in पर फार्म उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र भी इसी वेबसाइट से मिलेगा। दो दिसंबर से आवेदक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल देश के नंबर 1 आर्मी स्कूलों में से एक है। ये स्कूल देश को 600 से ज्यादा आर्मी अफसर दे चुका है। यही नहीं सैनिक स्कूल से निकले छात्र वैज्ञानिक, आईएएस अफसर बन समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

uttarakhand non

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में डीडीहाट के मेधावी छात्र हर्षवर्द्धन डसीला ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया है। वह कक्षा छह में घोड़ाखाल में प्रवेश लेंगे। बजाज स्कूटी शोरूम के स्वामी जितेंद्र डसीला के बेटे हर्षवर्द्धन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सेना से रिटायर्ड अपने ताऊ दीपक डसीला को दिया है। हर्षवर्द्धन ने कक्षा पांच की पढ़ाई नैनीताल से की है।  हर्ष का बड़ा भाई मोहित भी घोड़ाखाल में सातवीं में पढ़ता है।

यह भी पढ़े:दिल्ली के wifi हॉटस्पॉट एरिया लिस्ट इन हिंदी?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →