जानिए नितीश कुमार पर कितने केस दर्ज है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर करीब 26 साल पुराना एक हत्याकांड बिहार में 26 जुलाई को हुए राजनीतिक उठापटक के बाद से चर्चा के केंद्र में है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर करीब 26 साल पुराना एक हत्याकांड बिहार में 26 जुलाई को हुए राजनीतिक उठापटक के बाद से चर्चा के केंद्र में है. इस हत्याकांड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नामज़द अभियुक्त हैं.16 नवंबर 1991 को बाढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए हुए मध्यावधि चुनाव के दिन एक ग्रामीण सीताराम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नीतीश कुमार समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। केस दर्ज होने पर पुलिस ने नीतीश कुमार सहित दो लोगों को जांच के बाद आरोप मुक्त कर दिया था।
हालांकि, 2009 में मृतक के भाई अशोक सिंह द्वारा बाढ़ कोर्ट में याचिका लगाई गई। याचिका में नीतीश कुमार को अभियुक्त बनाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस चलाने की अनुमति दी थी। 15 मार्च 2019 को हाईकोर्ट ने निचली अदालत के इस आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।'नीतीश कुमार नामज़द अभियुक्त'
इस हत्याकांड से संबंधित एफ़आईआर घटना के अगले दिन 17 नवंबर को दर्ज हुई थी. इसमें नीतीश कुमार सहित पांच लोगों को नामज़द अभियुक्त बनाया गया था. यह इलाक़ा बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. तब नीतीश इस सीट पर जनता दल के उम्मीदवार थे. उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे और नीतीश कुमार लालू प्रसाद के क़रीबी सहयोगी थे.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. यह खबर इंटरनेट से ली गयी है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
यह भी पढ़े:जानिये दिल्ली पुलिस परीक्षा की जानकारी?



